कांग्रेस को झटका : महिला इकाई की अध्यक्ष सुष्मिता देव टीएमसी में शामिल, आज ही सोनिया गांधी को दिया था इस्तीफा
ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने टीएमसी का दामन थाम लिया है। उन्हें ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। सुष्मिता देव ने सुबह ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष व पूर्व सांसद सुष्मिता देव टीएमसी में शामिल हो गई हैं। उन्हें ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी व डेरेक ओ ब्रायन ने पार्टी की सदस्यता दिलाई ।
सुष्मिता देव ने आज ही कांग्रेस से अपना इस्तीफा दिया था। उन्होंने इस्तीफे की जानकारी सोनिया गांधी को पत्र के माध्यम से दी थी। इससे पहले सुष्मिता देव ने पार्टी के वाट्सएप ग्रुप को भी छोड़ दिया था, वहीं ट्विटर पर भी बायो बदल कर पूर्व पार्टी नेता कर लिया था।
कांग्रेस के लिए बड़ा झटका
दरअसल, सुष्मिता देव 2014 के लोकसभा चुनाव में असम की सिल्चर सीट से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर सांसद बनीं थीं। इसके बाद उन्हें ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का कार्यभार भी दिया गया था। लेकिन, असम विधानसभआ चुनाव में हार के बाद सुष्मिता देव का इस्तीफा कांग्रेस के लिए और भी मुसीबत बन गया है।
वाट्सएप गुप छोड़ा, ट्विटर पर चेंज किया बायो
इस्तीफा देने से पहले सुष्मिता देव ने कांग्रेस पार्टी का वाट्सएप ग्रुप भी छोड़ दिया था। वहीं उन्होंने ट्विटर से अपना बायो भी हटा लिया। उन्होंने खुद को बायो में कांग्रेस पार्टी का पूर्व नेता बताया है। यह कदम सुष्मिता देव ने तब उठाया, जब ट्विटर ने उनके अकाउंट को निलंबित कर दिया है। सुष्मिता भी उन नेताओं में से एक हैं, जिनका ट्विटर अकाउंट राहुल गांधी के साथ निलंबित किया गया है।
सुष्मिता को लेकर सवाल पर भड़के वेणुगोपाल
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से जब सुष्मिता देव के टीएमसी में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा गया तो वे भड़क गए। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आप इस बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन हम मजबूत दल हैं। कोई पार्टी छोड़कर जा रहा है या आ रहा है तो, यह कांग्रेस के लिए कोई मुद्दा नहीं है।
You are talking about this (Sushmita Dev joining TMC) only. So many people have joined Congress but you are not talking about that. We are a strong party. It is not an issue for Congress if somebody is going or coming: Congress General Secretary (Organisation) KC Venugopal pic.twitter.com/XIwPHK6aN5
— ANI (@ANI) August 16, 2021
कार्ति चिदंबरम और सिब्बल बोले, पार्टी को करना होगा मंथन
सुष्मिता देव के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में एक बार फिर बुजुर्ग बनाम युवा की सियासत शुरू हो गई है। एक तरफ युवा नेता कार्ति चिदंबरम ने कहा है कि पार्टी को इस पर मंथन करना होगा कि क्यों सुष्मिता देव जैसे युवा लोग उनको छोड़कर चले जा रहे हैं। वहीं कपिल सिब्बल ने भी इस मामले में ट्वीट करते हुए कहा है कि युवा नेता कांग्रेस को छोड़कर जा रहे हैं और आरोप पुराने बुजुर्ग नेताओं पर लगते हैं।