{"_id":"58d4ae534f1c1bbf371a135e","slug":"sushma-swaraj-tweeted-on-rescue-of-an-indian-who-staged-abduction-drama-in-serbia","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्बिया: जिस वीडियो को देख सुषमा ने भारतीय को की बचाने की कोशिश, वो निकला फर्जी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सर्बिया: जिस वीडियो को देख सुषमा ने भारतीय को की बचाने की कोशिश, वो निकला फर्जी
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Fri, 24 Mar 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (फाइल)
सर्बिया में रहने वाले एक भारतीय ने ट्वीट कर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मदद की गुहार लगाई थी। उसने अपने भाई के अपहरण की जानकारी देते हुए, ट्वीट में एक वीडियो को भी टैग कर दिया। लेकिन इसके बाद मामले में बड़ा खुलासा हुआ, जिसे खुद सुषमा स्वराज ने ही किया है। उनके मुताबिक भारतीय का अपहरण एक झूठ था उसने ये पूरी कहानी खुद ही रची थी।
विज्ञापन
He stage managed his own abduction and the video is fake. /2 @rajivsharma103 @IndiaInSerbia
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) March 23, 2017विज्ञापन
शख्स ने लिखा कि मेरे भाई की मदद करिए, उसका अपहरण कर लिया गया है। हमसे पैसे मांगे जा रहे हैं और अगर पैसे नहीं दिए तो वे उसे मार देंगे। जवाब में सुषमा स्वराज ने पूरी मदद का वादा किया। उन्होंने ट्वीट कर उसे जानकारी दी कि उसके भाई का पता लगा लिया गया है और वो सर्बियन अथॉरिटीज की हिरासत में सुरक्षित है।
विज्ञापन
He stage managed his own abduction and the video is fake. /2 @rajivsharma103 @IndiaInSerbia
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) March 23, 2017
बता दें कि सुषमा विदेशियों की मदद के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मदद के लिए कुछ ऐसा ही किया, लेकिन इस बार कहानी कुछ ओर ही थी। शख्स ने अपना झूठा अपहरण करवाया था। ये सब के कारण उसे हिरासत में ले लिया गया। हालांकि, बाद में भारतीय उच्चायोग के दखल देने के बाद उसे रिहा कर दिया गया। बता दें कि इस वीडियो में बिना शर्ट पहने हुए एक आदमी के हाथ पैर बांधे गए हुए थे और उसे डंडे से पीटा जा रहा था।