{"_id":"57b0481d4f1c1b67766ead1e","slug":"sushma-swaraj-tweet-oh-i-love-your-jacket","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुषमा स्वराज अपने गेटअप में बच्ची को देखकर हुईं खुश, ट्विटर पर की तारीफ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुषमा स्वराज अपने गेटअप में बच्ची को देखकर हुईं खुश, ट्विटर पर की तारीफ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 14 Aug 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
सुषमा स्वराज के गेटअप में बच्ची
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपनी तरह जैकेट और स्कार्फ पहने एक बच्ची के गेटअप की ट्विटर पर तारीफ की। लड़की ने फैंसी ड्रेस कॉम्पिटीशन में सुषमा स्वराज की तरह ड्रेस पहना था।
विज्ञापन
लड़की के पिता राजेश शर्मा ने अपनी बेटी का फोटो विदेश सुषमा स्वराज को टैग किया था जिसपर सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया। ओह! आई लव योर जैकेट।
Oh ! I love your jacket. https://t.co/xionOXbg0O
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) August 12, 2016
सुषमा स्वराज हिंदुस्तान में ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला नेता हैं। सुषमा ट्विटर पर काफी सक्रिय रहती हैं और वह यूजर्स का रिपलाई भी करती हैं।
विज्ञापन