{"_id":"5974c90c4f1c1bf41d8b4583","slug":"sushma-swaraj-to-hold-talks-with-iraqi-counterpart-on-abducted","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिल्ली पहुंचेंगे इराक के विदेश मंत्री, 39 बंधक भारतीयों पर होगी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आज दिल्ली पहुंचेंगे इराक के विदेश मंत्री, 39 बंधक भारतीयों पर होगी बात
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
Updated Mon, 24 Jul 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
सुषमा स्वराज
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सोमवार को इराक के विदेश मंत्री इब्राहिम अल-जाफरी से मुलाकात करेंगी। इस मुलाकात में मुख्य रूप से तीन साल पहले मोसुल शहर से आईएस द्वारा अपहृत 39 भारतीयों के मुद्दे पर को उठाए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अल-जाफरी 24-28 जुलाई तक भारत की यात्रा पर हैं। बता दें कि दो हफ्ते पहले इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल-अबादी ने इराक के दूसरे सबसे बड़े शहर मोसुल की आईएस से आजादी की घोषणा की थी। यह इराकी सुरक्षा बलों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
इस मुलाकात में दोनों पक्ष विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर बात करने के अलावा ऊर्जा और व्यापार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के रास्ते निकालेंगे। स्वराज का कहना है कि जाफरी अपने साथ अगवा भारतीयों के संबंध में कुछ नई जानकारियां ला सकते हैं।
विज्ञापन