{"_id":"59e204404f1c1bc8678b5d5a","slug":"sushma-swaraj-to-give-visa-for-medical-treatment-to-pak-nationals","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुषमा ने फिर दिखाई दरियादिली, दो पाक नागरिकों को देंगी मेडिकल वीजा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुषमा ने फिर दिखाई दरियादिली, दो पाक नागरिकों को देंगी मेडिकल वीजा
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Oct 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने मानवीय दृष्टिकोण को जारी रखते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारत में यकृत प्रत्यारोपण सर्जरी के लिए दो पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त से भारत में लीवर प्रत्यारोपण के लिए एक पाकिस्तानी महिला नसीम अख्तर को वीजा देने के लिए कहा है। विदेश मंत्री ने कहा कि अख्तर के बेटे द्वारा मदद की गुहार लगाने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
पढ़ें- पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने किया पीएम मोदी का अपमान, RSS पर भी साधा निशाना
विज्ञापन
विदेश मंत्री ने एक ट्वीट में अख्तर को कहा कि ‘मैंने भारतीय उच्चायुक्त से भारत में आपकी मां के लिए लीवर प्रत्यारोपण सर्जरी के लिए वीजा देने के लिए कहा है।’
स्वराज ने कहा कि एक अन्य वीजा लीवर प्रत्यारोपण सर्जरी के लिए पाकिस्तानी नागरिक शब्बीर अहमद शाह को दिया गया है। शाह के पुत्र अली असादुल्लाह ने भारत में अपने पिता के इलाज के लिए विदेश मंत्री से सोशल मीडिया पर आग्रह किया था।