फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushma swaraj statement in lok sabha over Doklam issue with china

सुषमा का दावा- कूटनीति सूझबूझ से सुलझा लिया दोकलम विवाद, कांग्रेस बोली- देश को गुमराह कर रही सरकार

Thu, 02 Aug 2018 04:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Aug 2018 04:36 AM IST
विज्ञापन
Sushma swaraj statement in lok sabha over Doklam issue with china

दोकमल में चीन सेना की ओर से नए सिरे से घुसपैठ को सिरे से खारिज करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दावा किया कि वहां की पुरानी स्थिति में रत्ती भर भी बदलाव नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान विदेश मंत्री ने कहा कि इस विवाद को कूटनीतिक सूझबूझ के जरिए सुलझा लिया गया है। इस दौरान सुषमा ने बीते दिनों पीएम नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई अनौपचारिक शिखर वार्ता में छिपा एजेंडा होने के आरोपों को भी खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने कहा कि दोकलम में विवाद से पहले वाली स्थिति बहाल कर दी गई है। कूटनीतिक सूझबूझ के जरिए इस विवाद का हल निकाल लिया गया है। विवादित जगह की भौगोलिक स्थिति में न तो कोई बदलाव हुआ है और न ही वहां किसी प्रकार का नया निर्माण ही हुआ है। उन्होंने चीनी सेना के विवादित स्थल में फिर से प्रवेश करने और सिलिगुड़ी तक पहुंचने के दावे को निराधार बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुषमा ने चीन के वुहान शहर में बीते 27-28 अप्रैल को पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच हुई अनौपचारिक शिखर वार्ता में छिपे एजेंडे पर चर्चा के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह किसी खास एजेंडे से जुड़ा नहीं था। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और बेहद सफल रही। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जिनपिंग को भारत में इसी तरह की अनौपचारिक शिखर वार्ता का निमंत्रण दिया, जिसे जिनपिंग ने स्वीकार कर लिया। 

देश को गुमराह कर रही है मोदी सरकार

Sushma swaraj statement in lok sabha over Doklam issue with china
Randeep Surjewala

वहीं सुषमा के बयान को लेकर कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार पर इस मामले में देश को गुमराह करने का आरोप लगाया।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी दावा किया कि दक्षिणी दोकलम क्षेत्र में चीन की ओर से किये जा रहे सैन्य ढांचे और सड़क के निर्माण पर प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री ने चुप्पी साध ली है।

सुरजेवाला ने एक बयान जारी कर कहा, 'दक्षिणी दोकलम क्षेत्र में चीन की ओर से किये जा रहे सैन्य ढांचे और सड़क के निर्माण पर प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री ने चुप्पी साधे रखी। स्वराज ने दोकलम में भारतीय सैन्य चौकी से महज 10 मीटर की दूरी पर चीन के सैन्य परिसर के निर्माण पर कुछ नहीं कहा।' 

उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से ब्रिक्स शिखर बैठक से इतर मिले। चार महीने के भीतर दोनों की तीसरी शिखर स्तरीय बैठक थी। निराशाजनक बात यह है कि मोदी सरकार दोकलम गतिरोध के संदर्भ में आई उन खबरों पर तार्किक प्रतिक्रिया भी नहीं दे सकी जिनमें कहा गया है कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता हुआ है और सामरिक हितों के लिये खतरा पैदा हुआ है।' 

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी की और उत्तरी एवं दक्षिणी दोकलम में चीनी सैन्य निर्माण के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed