फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushma swaraj slams naresh agarwal statement over Jaya Bhaduri Bachchan

भाजपा में एंट्री करते ही नरेश अग्रवाल की ओछी टिप्पणी से असमंजस में पार्टी, सुषमा को आया गुस्सा

Mon, 12 Mar 2018 07:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Mar 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
Sushma swaraj slams naresh agarwal statement over Jaya Bhaduri Bachchan

सपा का दामन छोड़ सोमवार को भाजपा का दामन थामने वाले नरेश अग्रवाल विवादों को भी साथ ले आए। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते समय अभिनेत्री सह सपा सांसद जया बच्चन के खिलाफ टिप्पणी भाजपा नेतृत्व को बेहद नागवार गुजरी है। 

विज्ञापन


पार्टी की वरिष्ठ नेता और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने तो सार्वजनिक तौर पर अग्रवाल की इस टिप्पणी का विरोध किया है। हालांकि सच्चाई यह है कि अपने बड़बोलेपन के कारण सपा में रहते अग्रवाल कई बार भाजपा के मुखर विरोध का सामना कर चुके हैं। व्हिस्की में विष्णु बसे, रम में बसे राम संबंधी विवादास्पद टिप्पणी के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराया था।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन




पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते समय अग्रवाल राज्यसभा का टिकट काटे जाने की नाराजगी नहीं छुपा पाए। उन्होंने टिकट पाने वाली अभिनेत्री सह सपा सांसद जया बच्चन का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा और कहा कि फिल्मों में काम करने वाली को राजनीति करने वालों पर तरजीह दी गई। 


भाजपा सूत्रों का कहना है कि इस टिप्पणी से पार्टी नेतृत्व नाराज है और अग्रवाल को जल्द सफाई देनी पड़ सकती है। वहीं सुषमा स्वराज ने ट्वीटर के माध्यम से कहा कि अग्रवाल का भाजपा में स्वागत है, मगर जया बच्चन के खिलाफ उनकी टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। 

गौरतलब है कि सपा में रहते अग्रवाल पीएम मोदी और शाह के मुखर विरोधी रहे हैं। कई बार पीएम मोदी और शाह के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर चुकेहैं। पाकिस्तानी जेल में बंद पूर्व नेवी अधिकारी कुलभूषण जाधव को आतंकी, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को भांड बता कर विवाद खड़ा कर चुकेहैं। बदायूं में महिला को अगवा कर गैंगरेप की घटना पर उनकी टिप्पणी ने भी सियासी बखेड़ा खड़ा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed