फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushma Swaraj has moved out of official residence, gave information itself

सुषमा स्वराज ने छोड़ा सरकारी बंगला, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

Sat, 29 Jun 2019 01:29 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 29 Jun 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj has moved out of official residence, gave information itself
सुषमा स्वराज (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को जानकारी दी कि उन्होंने दिल्ली स्थित अपना आधिकारिक बंगला छोड़ दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'मैंने नई दिल्ली के सफदरजंग लेन में स्थित आधिकारिक निवास छोड़ दिया है। कृपया इसे नोट कर लें कि अब मैं पूर्व पते और फोन नंबरों पर उपलब्ध नहीं रहूंगी।'

विज्ञापन


विज्ञापन



इससे पहले 10 जून को स्वराज ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था जिसमें कहा जा रहा था कि उन्हें आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया जा रहा है। दरअसल, स्वराज के राज्यपाल बनने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने एक ट्वीट किया था। हालांकि बाद में उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया था लेकिन तब तक यह वायरल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका जवाब देते हुए स्वराज ने कहा, 'आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाने की खबर सच नहीं है।' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'विदेश मंत्री के पद से हटने के बाद मैंने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात की। बस यही एक बात ट्विटर पर आंध्र का राज्यपाल नियुक्त करने के लिए काफी थी।'

पूर्व मंत्री ने स्वास्थ्य कारणों से 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव नहीं लड़ा था। 2014 में वह मध्यप्रदेश की लोकसभा सीट विदिशा से जीतकर संसद भवन पहुंची थीं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें विदेश मंत्री का महत्वपूर्ण पद दिया गया था। इस बार उनकी जगह पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 


विदेश मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान स्वराज भाजपा के उन नेताओं में शुमार थीं जो ट्विटर पर काफी सक्रिय रहने के साथ ही जनता के बीच मशहूर भी थे। विदेशों में फंसे या रहने वाले भारतीयों की मदद के लिए वह हमेशा तत्पर रहती थीं। यूजर्स को उनके मजाकिया और हाजिरजवाबी से भरे जवाब काफी पसंद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed