{"_id":"5cfebe49bdec220726688da7","slug":"sushma-swaraj-denies-reports-of-being-made-andhra-pradesh-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल बनने की खबर हुई वायरल तो सुषमा स्वराज ने खुद किया खंडन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्यपाल बनने की खबर हुई वायरल तो सुषमा स्वराज ने खुद किया खंडन
Tue, 11 Jun 2019 02:05 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 11 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को लेकर किया गया ट्वीट सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हर्षवर्धन ने सुषमा को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई दी थी। हालांकि थोड़ी देर बाद ही उन्होंने ट्वीट को हटा लिया लेकिन तब तक यह खबर फैल चुकी थी और लोग पूर्व विदेश मंत्री को बधाई देने लगे।
विज्ञापन
The news about my appointment as Governor of Andhra Pradesh is not true.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) June 10, 2019
विज्ञापन
बधाई संदेशों की भरमार को देखते हुए सुषमा ने ट्वीट किया कि उन्हें आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाने की खबर सच नहीं है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, विदेश मंत्री के पद से हटने के बाद मैंने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात की। बस यही एक बात ट्विटर पर आंध्र का राज्यपाल नियुक्त करने के लिए काफी थी।
विज्ञापन
दरअसल हर्षवर्धन ने ट्वीट किया, वरिष्ठ भाजपा नेता और मेरी दीदी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनने पर बहुत बधाई व शुभकामनाएं। सभी क्षेत्रों में आपके लंबे अनुभव से प्रदेश की जनता लाभान्वित होगी। गौरतलब है कि कई राज्यों में राज्यपाल के पद खाली हैं। आंध्र और तेलंगाना के राज्यपाल की जिम्मेदारी लंबे समय से ईएसएल नरसिम्हन संभाल रहे हैं।