{"_id":"5af3e43c4f1c1b9c098b91a7","slug":"sushma-swaraj-denies-helping-a-j-k-student-because-of-his-twitter-profile","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें क्यों मदद के लिए तैयार रहने वाली सुषमा स्वराज ने इस कश्मीरी को पहले किया मना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जानें क्यों मदद के लिए तैयार रहने वाली सुषमा स्वराज ने इस कश्मीरी को पहले किया मना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 10 May 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
sushma swaraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विटर पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हमेशा सक्रिय रहती हैं। वह सोशल मीडिया के इस प्लैटफॉर्म के जरिए यूजर्स को ना केवल जवाब देती हैं बल्कि उनकी हरसंभव मदद भी करती हैं। अब तक शायद ही ऐसा कोई मौका आया हो जब उन्होंने किसी को मना कियो हो लेकिन कश्मीर के रहने वाले एक शख्स की स्वराज ने मदद करने से इंकार कर दिया। इसकी वजह उसका ट्विटर प्रोफाइल था।
विज्ञापन
दरअसल हुआ कुछ यूं कि फिलिपींस की राजधानी मनीला में रहने वाले कश्मीरी युवक ने सुषमा स्वराज से मदद मांगी। इस शख्स का नाम शेख अतीक है जो एमबीबीएस का छात्र है। उसके प्रोफाइल पर लिखा था कि वह भारत अधिकृत कश्मीर का मुस्लिम होने पर गर्व करते हैं। यूजर के प्रोफाइल को देखते हुए सुषमा ने जवाब देते हुए लिखा कि यदि आप जम्मू-कश्मीर से हैं, तो हम जरूर आपकी मदद करेंगे। लेकिन आपकी प्रोफाइल के अनुसार आप भारत अधिकृत कश्मीर से हैं। इस तरह की कोई जगह ही नहीं है।
विज्ञापन
सुषमा स्वराज का जवाब मिलने के बाद अतीक ने अपनी प्रोफाइल में संधोशन कर लिया। जिसके बाद मंत्री ने लिखा- शेख अतीक मैं बहुत खुश हूं कि तुमने अपनी प्रोफाइल में सुधार कर लिया। इसके बाद उन्होंने फिलिपींस में भारतीय उच्चायोग को उसकी मदद करने के निर्देश देते हुए लिखा- जयदीप मजूमदार यह जम्मू और कश्मीर का रहने वाला भारतीय नागरिक है कृपया इसकी मदद करें। हालांकि कुछ देर बाद ही इस यूजर ने अपना ट्विटर प्रोफाइल डिलीट कर दिया था।
विज्ञापन