{"_id":"5a091a3a4f1c1b71548bc89b","slug":"sushma-swaraj-assures-help-to-indian-american-akash-talati-family-killed-in-us-shoot-out","type":"story","status":"publish","title_hn":" भारतीय-अमेरिकी के परिवार को सुषमा ने दिया मदद का भरोसा, गोलियां बरसाकर की गई हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारतीय-अमेरिकी के परिवार को सुषमा ने दिया मदद का भरोसा, गोलियां बरसाकर की गई हत्या
एजेंसी
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
आकाश तलाती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी में गोली मारकर जिस भारतीय-अमेरिकी मोटल मालिक की हत्या की गई थी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को उसके परिवार को पूरी मदद का भरोसा दिया। उत्तरी कैरोलिना के फयेत्टविल में नाइट्स इन और डायमंड क्लब के 40 वर्षीय मालिक आकाश तलाती की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
भारत में सहिष्णुता बढ़ाने के लिए 3 करोड़ रुपये दान करेगा अमेरिका
गोली मारने वाले व्यक्ति को क्लब से बाहर निकाल दिया गया था और उसने सुरक्षाकर्मी पर गोली तान दी थी। ट्वीट करते हुए स्वराज ने कहा कि तलाती की मौत के बारे में भारतीय दूतावास ने मुझे जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि तलाती को क्लब से बाहर निकाले गए एक शख्स ने गोली मार दी थी। सुरक्षाकर्मी ने जब जवाबी गोली चलाई तब हत्यारा भी घायल हो गया। हम मृतक के परिवार के साथ संपर्क में हैं और उनकी पूरी सहायता करेंगे। गुजरात में स्थित आनंद के रहने वाले तलाती की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि चार अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन
हमला करने वाले शख्स का नाम मार्कसी डेविट है 23 साल के उस शख्स को खतरनाक हथियारों से फायरिंग करने के लिए पकड़ लिया गया है। खबरों के मुताबिक, हमलावर को क्लब से निकाल बाहर किया गया था जिसकी वजह से वह भड़क गया और गाड़ी से बंदूक लाकर गोलियां चलाने लगा। शख्स को क्लब से निकाला क्यों गया था इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं है।