{"_id":"596dc4ac4f1c1b5e6a8b463f","slug":"sushil-modi-said-on-tejaswi-when-he-was-minor-he-earned-13-assets","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 संपत्तियों के मालिक हैं तेजस्वी, नाबालिग थे तभी बन गए करोड़पति: सुशील मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
26 संपत्तियों के मालिक हैं तेजस्वी, नाबालिग थे तभी बन गए करोड़पति: सुशील मोदी
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Tue, 18 Jul 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार बीजेपी के नेता सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव पर फिर से सवाल खड़े किये हैं। टीवी रिपोर्टस के मुताबिक सुशील ने कहा कि तेजस्वी यादव के पास 26 संपत्तियां हैं। 26 में से 13 संपत्तियों के मालिक वो नाबालिक रहते हुए बने। तेजस्वी 13 कंपनियों के जरिये 13 संपत्तियों के मालिक बने। गौरतलब है कि लालू परिवार पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप हैं।
विज्ञापन
बिहार राजनीतिक संकट के दौर से गुजर रहा है। एक तरफ लालू परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप है तो दूसरी तरफ नीतीश कुमार पर लालू के बेटों पर कार्रवाई न कर पाने का दवाब है। इसी राजनीतिक उथल पुथल के बीच आज शाम 6 बजे बिहार कैबिनेट की मीटिंग होनी है। इस मीटिंग में लालू के बेटों पर नीतीश कुमार क्या फैसला लेंगे, इस पर सियासी चर्चा गर्म हो गई है।
विज्ञापन
जेडीयू सूत्रों के मुताबिक सीएम नीतीश आज बड़ा फैसला ले सकते हैं। राष्ट्रपति चुनाव की वजह से नीतीश फैसले को टाल रहे थे। लेकिन उन्होंने आरजेडी को स्पष्ट कर दिया था कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा. जबकि राजद की ओर से साफ किया गया था कि तेजस्वी के इस्तीफे का सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन