फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushil Modi challenged Shatrughan contest Congress RJD seats in Lok Sabha election

सुशील मोदी ने शत्रुघ्न को दी चुनौती, कांग्रेस या राजद से लोकसभा चुनाव लड़कर दिखाए, टूटेगा भ्रम

Fri, 08 Feb 2019 05:19 PM IST
अमित मंडल भाषा, नागपुर
भाषा, नागपुर Published by: अमित मंडल Updated Fri, 08 Feb 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
Sushil Modi challenged Shatrughan contest Congress RJD seats in Lok Sabha election
सुशील मोदी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को भाजपा के असंतुष्ट सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस या राजद के टिकट पर पटना से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी और दावा किया कि इससे उन्हें अपनी लोकप्रियता का भ्रम दूर हो जाएगा।

विज्ञापन


सुशील मोदी भाजपा के भारत के मन की बात कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नागपुर में थे। इस कार्यक्रम का मकसद आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र तैयार करने की खातिर आम लोगों से सुझाव प्राप्त करना है।
विज्ञापन


सिन्हा द्वारा अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं की बार-बार प्रशंसा किए जाने तथा अपनी पार्टी पर निशाना साधने के बारे में पूछे जाने पर सुशील मोदी ने कहा कि यह उस स्थिति का संकेतक है जिसमें वह खुद को पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशील मोदी ने दावा किया कि कुछ लोगों को (अपनी लोकप्रियता को लेकर) गलतफहमी है। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वह पटना सीट कांग्रेस या राजद से लड़ें, उन्हें अपनी वास्तविक स्थिति का एहसास हो जाएगा। उन्हें एहसास हो जाएगा कि उनकी लोकप्रियता कितनी है।

उन्होंने कहा कि वे दिन अब नहीं रहे जब शत्रुघ्न सिन्हा के नाम पर लोग जुटते थे। अब उन्हें अपनी रैली के लिए लोगों को इकट्ठा करने में परेशानी होती है। वह प्रियंका चोपड़ा या कोई अन्य नया कलाकार नहीं हैं।


मोदी ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा और दावा किया कि उन्हें संपत्ति से काफी लगाव है। उच्चतम न्यायालय ने बिहार में उपमुख्यमंत्री के लिए आरक्षित सरकारी बंगला खाली करने के आदेश के खिलाफ दायर तेजस्वी यादव की याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। न्यायालय ने सरकारी बंगला खाली करने संबंधी पटना उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने पर तेजस्वी यादव पर 50,000 रूपए का जुर्माना भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed