फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushil Kumar Modi accuses Lalu's wife Rabri Devi for holding many flats in Patna

लालू पर सुशील मोदी का आरोप, राबड़ी देवी के हैं पटना में 18 फ्लैट्स

Tue, 20 Jun 2017 03:14 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
Sushil Kumar Modi accuses Lalu's wife Rabri Devi for holding many flats in Patna
rabri devi - फोटो : PTI
लालू प्रसाद यादव का परिवार भ्रष्टाचार के आरोपों से चहुंओर घिरा नजर आ रहा है। सोमवार को आयकर विभाग ने बेटे-बेटी-दामाद की संपत्ति जब्त की, तो बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे और बिहार बीजेपी के बड़े नेताओं में से एक सुशील मोदी ने लालू परिवार पर फिर से हमला बोल दिया है। सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया है कि सिर्फ पटना में ही राबड़ी देवी के पास 18 फ्लैट्स के साथ ही 18 पार्किंग प्लेस जैसी संपत्तियां है। राबड़ी देवी लालू यादन के जेल में रहने के दौरान बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पटना 18 फ्लैट और 18 पार्किंग की जगह हैं। ये सभी फ्लैट 18,652 वर्ग फुट के हैं और इनकी कीमत 20 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।
विज्ञापन

 


सुशील मोदी ने कहा कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए राबड़ी देवी ने पटना शहर के दो अलग-अगल स्थानों पर जमीन लिखवाई। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी ने ऐसे 3 लोगों से जमीन लिखवाई जिनके परिवार के लोगों को रेलवे में नौकरी दी गई या फिर लालू यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान जिनकी मदद की गई।

सुशील कुमार मोदी लालू यादव और उनके परिवार वालों के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। इनमें से दो आरोपों पर बकायदा कार्रवाई भी हो चुकी है।

गौरतलब है कि सुशील मोदी की शिकायतों और खुलासों के बाद जागी एजेंसियों ने बेनामी संपत्ति के मामले में लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की कथित बेनामी संपत्ति को जब्त की है। संपत्ति जब्ती की ये कार्रवाई पूछताछ के लिए नोटिस भेजे जाने के बावजूद नहीं पहुंचने पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed