{"_id":"5f4964fb8ebc3e175646bd0c","slug":"sushant-suicide-case-press-council-forbids-media-to-run-parallel-trials","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशांत केस : प्रेस काउंसिल ने मीडिया से ‘समानांतर ट्रायल’ चलाने को मना किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुशांत केस : प्रेस काउंसिल ने मीडिया से ‘समानांतर ट्रायल’ चलाने को मना किया
Sat, 29 Aug 2020 01:41 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले की विभिन्न मीडिया संस्थानों की तरफ से की गई कवरेज पर आपत्ति जताई गई है। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने शुक्रवार को कि मीडिया को जांच के दायरे में चल रहे मामले को कवर करते समय पत्रकारीय आचरण के मानकों का ध्यान रखना याहिए। पीसीआई ने मीडिया को सुशांत मामले में ‘समानांतर ट्रायल’ नहीं चलाने की एडवाइजरी जारी की।
विज्ञापन
पीसीआई ने अपनी एडवाइजरी में कहा, मीडिया को अपनी स्टोरी इस तरीके से पेश नहीं करनी चाहिए कि आम जनता अभियोजित व्यक्ति के सहअपराधी होने पर यकीन करने के लिए प्रेरित हो। पीसीआई ने कहा, बेहद दुख के साथ यह नोट किया जा रहा है कि एक फिल्म अभिनेता की कथित आत्महत्या की विभिन्न मीडिया हाउसों की तरफ से कवरेज ने पत्रकारीय आचरण के कई मानकों का उल्लंघन किया है। मीडिया को सलाह है कि वह उसकी (पीसीआई की) तरफ से बनाए गए मानकों पर टिकी रहे।
विज्ञापन