फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushant Singh Rajput death: NCB entry after CBI and ED, case against Rhea Chakraborty

सुशांत केस में ईडी, सीबीआई के बाद एनसीबी की एंट्री, रिया चक्रवर्ती पर अब जल्द कसेगा शिकंजा

Wed, 26 Aug 2020 09:40 PM IST
मुकेश कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 26 Aug 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death: NCB entry after CBI and ED, case against Rhea Chakraborty
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea, @itsSSR

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सीबीआई की जांच में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद सीधे तौर पर रिया चक्रवर्ती जांच के घेरे में आ गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई के बाद अब नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की एंट्री हुई है जिससे रिया पर जल्द शिकंजा कसा जा सकता है। वहीं, मुंबई पुलिस की जांच में खामियां भी साफ नजर आने लगी है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सीबीआई की जांच से पहले ईडी ने भी एनसीबी को ड्रग्स एंगल की जांच करने के लिए पत्र लिखा था। सीबीआई की जांच भी अब इसी के इर्दगिर्द घूम रही है। इससे अब पूरे मामले में ड्रग्स का मकड़जाल भी सामने आया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा की टीम अब इस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन


रिया चक्रवर्ती की शीघ्र हो सकती गिरफ्तारी
समझा जा रहा है कि ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती की शीघ्र गिरफ्तारी भी हो सकती है। इस संबंध में भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का खुलासा भी अहम माना जा रहा है। स्वामी ने दो दिन पहले ट्वीट किया था कि सुशांत की मौत के दिन दुबई के ड्रग्स डीलर से मिले थे। इधर, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि स्वच्छ भारत अभियान की तरह यदि बॉलीवुड में ड्रग्स एंगल की जांच कराएंगे तो बड़े-बड़े लोग नंगे हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामने आया ड्रग्स पैडलर और रिया का चैट

सुशांत मामले की जांच में ड्रग्स पैडलर और रिया के बीच चैट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिया ड्रग्स की खरीदी करती थी और सुशांत को पानी, चाय और कॉफी में सीबीडी ऑयल नामक ड्रग्स मिलाकर देती थी। रिया के मोबाईल पर जया साहा और गौरव नाम के एक सख्श के साथ चैट में इसका खुलासा हुआ है। अब नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इस पूरे मामले की गहराई से जांच करेगा।

वॉटर स्टोन होटल के मैनेजर से पूछताछ

सीबीआई की टीम ने बुधवार को लगातार पांचवे दिन सुद्धार्थ पिठानी, रसोइयां नीरज कुमार और केशव बचनेर से लंबी पूछताछ की। इस बीच वॉटर स्टोन रिसॉर्ट के मैनेजर को भी सांताक्रुज के कालीन स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस में बुलाया गया और लंबी पूछताछ की गई। वहीं, सुशांत के माउंट ब्लैंक अपार्टमेंट के चौकीदार को गेस्ट हाऊस बुलाकर पूछताछ की गई। इसके अलावा सीबीआई की एक टीम बुधवार को फिर कूपर अस्पताल पहुंची। लेकिन पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से बातचीत का ब्योरा नहीं मिल पाया है।

रिया ने नष्ट कराए थे हार्ड ड्राईव्स

सुशांत सिंह मौत मामले में बुधवार को एक और अहम खुलासा हुआ कि जिस दिन रिया का सुशांत से झगड़ा हुआ था उस दिन उनके घर पर आईटी प्रोफेशनल्स को बुलाकर 8 हार्ड ड्राईव नष्ट किया गया था। खुद रिया ने ही इस नष्ट करवाया था। मीडिया रिपोर्ट में सिद्धार्थ पिठानी ने ही सीबीआई के सामने इसका खुलासा किया है। बता दें कि पिठानी शुरू से ही सीबीआई के शक के घेरे में हैं। इसलिए पिठानी समेत, रसोइयां नीरज और दीपेश सावंत से सीबीआई की टीम ने छठे दिन लगातार पूछताछ की है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed