{"_id":"5fcddf7a8ebc3ecf5c3accf9","slug":"sushant-singh-rajput-death-case-pil-filed-supreme-court-direction-to-cbi-to-submit-status-report-sushant-death-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशांत मामले में सीबीआई को स्थिति रिपोर्ट पेश करने के लिए सुप्रीम कोर्ट दे निर्देश, दायर की गई याचिका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुशांत मामले में सीबीआई को स्थिति रिपोर्ट पेश करने के लिए सुप्रीम कोर्ट दे निर्देश, दायर की गई याचिका
Mon, 07 Dec 2020 01:24 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में स्थिति रिपोर्ट पेश करने के लिए सीबीआई को निर्देश देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। गौरतलब है कि सुशांत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत की जांच का जिम्मा पहले मुंबई पुलिस के पास था, लेकिन बाद में इसकी जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंप दी गई।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद देशभर में उनकी मौत की जांच को लेकर मांग उठी। कुछ नेताओं समेत लोगों का मानना था कि सुशांत की हत्या हुई है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में जांच भी शुरू की, लेकिन जल्द ही जांच का जिम्मा सीबीआई को दे दिया गया।
विज्ञापन
PIL filed in Supreme Court seeking direction to CBI to submit a status report in late actor Sushant Singh Rajput death case. pic.twitter.com/UyOqN3Qv7h
— ANI (@ANI) December 7, 2020
विज्ञापन