फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushant Singh Rajput Death case, Officer devidas kshirsagar promotion after quarantined Patna SP Vinay tiwari

सुशांत मामलाः पटना एसपी को क्वारंटीन करने वाले अधिकारी को मिला प्रमोशन

Tue, 11 Aug 2020 05:46 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 11 Aug 2020 05:46 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death case, Officer devidas kshirsagar promotion after quarantined Patna SP Vinay tiwari
आईपीएस विनय तिवारी(फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच करने मुंबई आए पटना के एसपी विनय तिवारी को क्वारंटीन करने वाले अधिकारी को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पदोन्नति का इनाम दिया है। मुंबई के पश्चिमी उपनगर गोरेगांव क्षेत्र के पी/ साउथ वार्ड के सहायक आयुक्त रहे देवीदास क्षीरसागर को पदोन्नत कर सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग का उपायुक्त बना दिया गया है।

विज्ञापन


देवीदास क्षीरसागर ने ही बीती दो जुलाई को गोरेगांव स्थित एसआरपीएफ गेस्ट हाउस में जाकर आईपीएस विनय तिवारी को क्वारंटीन किया था। क्षीरसागर के नेतृत्व में गेस्ट हाउस पहुंची बीएमसी अधिकारियों की टीम ने रात 11:30 बजे तिवारी के हाथ पर क्वारंटीन की मुहर लगाई थी।
विज्ञापन


सुशांत सिंह ने घर में कराई थी कालसर्प दोष पूजा
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस कड़ी में कालसर्प दोष पूजा का एक नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सुशांत अत्यंत तन्मय और प्रसन्न मुद्रा में पूजा में लीन दिखाई दे रहे हैं। सुशांत सिंह के साथ पूजा में उनकी बहन और बहनोई भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूजा उनके बांद्रा स्थित घर पर हुई थी, जबकि इसकी पूजा केवल नासिक में त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर में ही होती है। बताया जा रहा है कि पं. शास्त्री ने ही इस वीडियो को यूट्यूब चैनल से शेयर किया है, जिसे अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। इस बीच पं. नारायण शास्त्री का बयान आया है कि जब कालसर्प दोष पूजा हुई थी, उस समय सुशांत डिप्रेशन में नहीं थे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed