फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushant Singh Rajput Death Case: CBI interrogates Riya's parents on 12th day

सुशांत सिंह राजपूत मामलाः 12वें दिन सीबीआई ने की रिया के माता-पिता से पूछताछ

Tue, 01 Sep 2020 08:03 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 01 Sep 2020 08:03 PM IST
सार

सीबीआई ने मंगलवार को रिया की माता संध्या चक्रवर्ती और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए सांताक्रुज के कालीना स्थित डीआरडीओ गेस्टहाऊस बुलाया था। रिया के परिजन पुलिस सुरक्षा के बीच डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे...

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case: CBI interrogates Riya's parents on 12th day
rhea chakraborty - फोटो : PTI

विस्तार

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में मंगलवार को 12वें दिन भी सीबीआई की पूछताछ जारी रही। हालांकि सीबीआई ने रिया की बजाए मंगलवार को उनके माता-पिता को पूछताछ के लिए बुलाया। माना जा रहा है कि सीबीआई की टीम ने रिया के बयानों के मिलान के लिए उनके माता-पिता से कुछ अहम सवाल किए हैं। वहीं, दूसरी ओर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ड्रग्स कनेक्शन मामले में होटल कारोबारी गौरव आर्या को दूसरे दिन बुलाकर पूछताछ की।

विज्ञापन


सीबीआई ने मंगलवार को रिया की माता संध्या चक्रवर्ती और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए सांताक्रुज के कालीना स्थित डीआरडीओ गेस्टहाऊस बुलाया था। रिया के परिजन पुलिस सुरक्षा के बीच डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे। कहा जा रहा है कि रिया के परिजनों से सुशांत सिंह के साथ रिया के रिश्ते, रिया के सुशांत का घर छोड़ने की वजह और आर्थिक लेनदेन के बारे में पूछताछ की गई। इसके अलावा रिया के भाई शोविक, सिद्धार्थ पिठानी, रसोइया नीरज सिंह, केशव और श्रुति मोदी को भी बुलाया गया था।
विज्ञापन


सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी से दूसरे दिन लगातार पूछताछ की गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रुति ने सीबीआई के सामने खुलासा किया है कि पैसों से लेकर दवाईयों तक के मामले रिया ही देखती थी। वही सुशांत के मामले में पूरा दखल रखती थी। यहां तक कि रिया ही सुशांत के प्रोजेक्ट्स की डील भी तय करती थी। श्रुति ने इस मामले में खुद को बेकसूर बताते हुए कहा है कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुशांत के डिप्रेशन के बारे में बहन प्रियंका को थी जानकारी

सुशांत सिंह की मौत के छह दिन पहले एक चैट सामने आया है, जिससे यह कहा जा रहा है कि अभिनेता के परिवार को पहले से ही उनके डिप्रेशन की जानकारी थी। इस नए अपडेट में सुशांत और उनकी बहन प्रियंका का व्हाट्सएप चैट है जिसमें प्रियंका सुशांत को एंजाइटी की दवाईयां लेने की सलाह दे रही हैं। यह चैट 8 जून को सुबह 10 बजे का बताया गया है। उस समय रिया बांद्रा स्थित सुशांत के घर पर मौजूद थी। चैट में प्रियंका सुशांत को एक हफ्ते के लिए लिब्रियम कैप्सूल लेने और फिर नाश्ते के बाद एक्सिटो 10 एमजी हर दिन खाने के लिए कहा था। प्रियंका ने अपने भाई को लोनाजेप टैबलेट साथ में रखने के लिए कहा था ताकि एंजाईटी अटैक आने पर सुशांत उसका तुरंत इस्तेमाल कर सकें। चैट में सुशांत ने कहा था कि इन दवाईयों के लिए प्रिस्क्रिप्शन की जरूरत होगी जिसके बाद प्रियंका ने इसका भी इंतजाम किया था।

गौरव आर्या और रिया को आमने-सामने बुलाकर हो सकती है पूछताछ

सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में ड्रग एंगल की जांच सीबीआई, ईडी और नॉरकोर्टिकस कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की ओर से शुरू है। ईडी ने मंगलवार को होटल कारोबारी गौरव आर्या को दूसरे दिन भी पूछताछ के लिए बुलाया। इस बीच खबर है कि गौरव आर्या पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। चर्चा है कि ड्रग्स के मामले में ईडी रिया और गौरव आर्या को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है। बता दें कि साल 2017 में रिया और गौरव आर्या के बीच व्हाट्सएप चैट हुआ था। इस चैट के सामने आने के बाद गौरव आर्या से पूछताछ की जा रही है। ईडी की जांच अभी किस नतीजे पर पहुंची है। इसका खुलासा नही हुआ है।

रिया ने मीडिया के खिलाफ पुलिस थाने में दर्ज कराई शिकायत

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती मीडिया से परेशान हो गई हैं। उन्होंने ईमारत परिसर में मीडिया की भीड़ को लेकर सांताक्रुज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रिया ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि वह मीडिया को बताएं कि वह उनके रास्ते में बाधा न बने और संवैधानिक अधिकारों के साथ काम करें। इससे पहले रिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उनकी बिल्डिंग में मीडिया के जमावड़े का दृश्य है। वीडियो में यह दिख रहा है कि जब उनके पिता आगे बढ़ते हैं तो मीडियाकर्मी उन्हें बार-बार घेर लेते हैं। इस पर रिया ने परिवार की जान को खतरा बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed