फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushant Singh rajput case sister shweta tweet a video where a hospital worker claim body has multiple needle sign

सुशांत सिंह मामला: अस्पताल कर्मचारी का दावा, शरीर पर 15-20 सुई के निशान थे और पैर मुड़ा हुआ था

Sun, 30 Aug 2020 10:13 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 30 Aug 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh rajput case sister shweta tweet a video where a hospital worker claim body has multiple needle sign
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को ढाई महीने से ज्यादा हो चुके हैं और हर दिन इस मामले को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत की अमेरिका में रहने वाली बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक शख्स सुशांत के शव को लेकर नए खुलासे कर रहा है।

विज्ञापन



ये शख्स खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताता है और दावा करता है कि सुशांत के शव को जब अस्पताल ले जाया गया था तो उनके गले पर सूई के निशान थे और उनका पैर टूटा हुआ था। श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया और लिखा कि हे भगवान, उन्होंने (दोषियों) ने मेरे भाई के साथ क्या किया, उन्हें जल्दी गिरफ्तार किया जाए। 
विज्ञापन


इस वीडियो में खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताने वाला शख्स दावा करता है वो शव देखकर पहचान लेता है और फांसी पर लटका हुआ शव पीला नहीं पड़ता है, गले, सीने और पैर के ऊपर सुईयां चुभाने जैसे निशान थे। इस शख्स ने दावा किया कि अस्पताल के बड़े-बड़े डॉक्टर भी इसे हत्या बता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शख्स ने बताया कि वो सुशांत के शव को एंबुलेंस के अंदर ले गया था, शमशान घाट तक ले गया था। शख्स ने बताया कि जब उनका शव कपूर अस्पताल लाया गया तब उनका पैर मुड़ा हुआ था। शख्स ने दावा किया कि अस्पताल के बड़-बड़े डॉक्टर इसे हत्या बता रहे थे ना कि आत्महत्या। बता दें कि मौजूदा समय में सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई, ईडी और एनसीबी की अलग-अलग टीमें जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed