फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sushant singh rajput case anil deshmukh question cbi inquiry request cbi to reveal its findings

सुशांत सिंह मामला: महाराष्ट्र के गृह मंत्री देशमुख बोले-सीबीआई ने नहीं बताया हत्या थी या आत्महत्या

Sun, 27 Dec 2020 02:07 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 27 Dec 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case anil deshmukh question cbi inquiry request cbi to reveal its findings
अनिल देशमुख (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच कर रही है। उन्होंने 14 जून को मुंबई स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि सीबीआई इस मामले की जांच करके यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या थी या हत्या। अब महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सीबीआई जांच पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यह आत्महत्या थी या हत्या, इसके बारे में सीबीआई ने नहीं बताया है।

विज्ञापन


अनिल देशमुख ने रविवार को कहा, 'जांच शुरू हुए पांच महीने से ज्यादा समय हो गया है लेकिन सीबीआई ने यह खुलासा नहीं किया है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गई थी या उन्होंने आत्महत्या की थी। मैं सीबीआई से जांच के निष्कर्षों को जल्द से जल्द प्रकट करने का अनुरोध करता हूं।'
विज्ञापन

 

बता दें कि सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई की जांच को लेकर उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। याचिका में मामले को लेकर सीबीआई से स्टेटस रिपोर्ट लेने की मांग की गई थी। दिवंगत अभिनेता के मामले की जांच सीबीआई के अलावा ईडी और एनसीबी भी कर रही है। अब तक कुछ साफ नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed