Sushant Singh Rajput Case: ड्रग्स कनेक्शन को लेकर शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को एनसीबी ने किया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया है। करीब नौ घंटे की पूछताछ के बाद शोविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया है। यहां पढ़ें इससे जुड़े सभी अपडेट्स-
We (Samuel Miranda's wife & his lawyers) just came to enquire about where he is going to be produced and what are the charges against him. They said that they have nothing to offer as of now: Abhiraj Parab, Samuel Miranda's lawyer at Narcotics Control Bureau (NCB) office #Mumbai https://t.co/3t4nBauDV9 pic.twitter.com/cph7ZEyRFl Showik Chakraborty and Samuel Miranda will be arrested in two hours, formal process underway: Narcotics Control Bureau#SushantSinghRajputDeathCase No arrests made yet. We're talking to them & evaluating evidence. We'll let you know when we take an action: Mutha Ashok Jain, Dy DG, Narcotics Control Bureau on Showik Chakraborty and Samuel Miranda#SushantSinghRajputdeathcase pic.twitter.com/bxmLXIrNs6 Narcotics Control Bureau (NCB) arrests Kaizan Ibrahim, in connection with Sushant Singh Rajput death case.
Sushant Singh Rajput death case is under perusal by the medical board and the report will be only submitted to CBI in due course of time: (Prof) Dr Sudhir Gupta, Head of Forensic Dept at AIIMS & Chairman of Medical board formed in #SushantSinghRajputDeathCase to ANI Mumbai: Narcotics Control Bureau (NCB) brings Abdul Basit Parihar to Esplanade Court. He was arrested on 2nd September in connection with #SushantSinghRajput case. pic.twitter.com/zRuPhlsj1y Maharashtra: Brother of #RheaChakrobarty, Showik brought to Narcotics Control Bureau (NCB) office in Mumbai.
Searches were conducted at Samuel Miranda & Showik Chakraborty's places in Mumbai. Senior officers were present during the searches. Both have been issued notices under section 67 of the NDPS Act, to join the investigation: Mutha Ashok Jain, Deputy DG, South-Western Region, NCB pic.twitter.com/G2ycodKTM6 Maharashtra: Samuel Miranda brought to Narcotics Control Bureau (NCB) office in Mumbai. He was detained by NCB this morning under provisions of Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act, 1985 after a search was conducted at his residence. pic.twitter.com/COINdOIB3f House search of Showik Chakraborty and Samuel Miranda undertaken. Summons served to both to join investigation: Narcotics Control Bureau (NCB). #Mumbai pic.twitter.com/cRnyDkaoaM Maharashtra: Samuel Miranda being brought out of his residence in Mumbai, by Narcotics Control Bureau (NCB), in connection with #SushantSinghRajput death case.
Maharashtra: A team of Narcotics Control Bureau (NCB), as well as Mumbai Police, reaches the residence of Samuel Miranda in Mumbai.
House search being conducted at Showik Chakraborty's and Samuel Miranda's residences as provided under NDPS Act: Narcotics Control Bureau (NCB) https://t.co/EpKDxZEkqK Maharashtra: Narcotics Control Bureau (NCB) team reaches #RheaChakraborty's residence in Mumbai. pic.twitter.com/P6ciwWT4Sr
सैमुअल मिरांडा के वकील और पत्नी एनसीबी के ऑफिस पहुंचे
सैमुअल मिरांडा के वकील और पत्नी एनसीबी के ऑफिस पहुंच गए। जहां सैमुअल के वकील ने मीडिया से बताया कि उनके पास बताने के लिए कुछ नहीं है। वे केवल ये जानने आए हैं कि मिरांडा पर क्या आरोप हैं और उन्हें किस कोर्ट में पेश में किया जाएगा।
Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share
शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को एनसीबी ने किया गिरफ्तार
सुशांत सिंह राजपूत सिंह की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया है।
अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है-नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप महानिदेशक
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप महानिदेशक एम अशोक जैन ने कहा है कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हम उनसे बात कर रहे हैं, सबूतों की जांच कर रहे हैं। हम जब कार्रवाई करेंगे तो आपको बता देंगे।
एनसीबी ने कैजान इब्राहिम को किया गिरफ्तार
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कैजान इब्राहिम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा से पूछताछ चल रही है।
Questioning of Showik Chakraborty and Samuel Miranda underway by Narcotics Control Bureau.
केवल सीबीआई को सौंपी जाएगी सुशांत की रिपोर्ट: डॉक्टर सुधीर गुप्ता
सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में गठित मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष और एम्स में फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख (प्रो.) डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने कहा, 'सुशांत की मौत का मामला मेडिकल बोर्ड द्वारा विचाराधीन है और रिपोर्ट केवल समय पर सीबीआई को सौंपी जाएगी।'
जैद विलात्रा और अब्दुल बासित के सामने बिठाकर होगी शोविक और सैमुअल से पूछताछ
एनसीबी की टीम ने शुक्रवार को साढ़े तीन घंटे तक शोविक चक्रवर्ती के घर पर छापेमारी की। ब्यूरो अब उन्हें अपने कार्यालय लेकर गई है जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। उनके घर से लैपटॉप और हार्ड डिस्क जैसे डिजिटल डिवाइस सीज किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार शोविक और सैमुअल को गिरफ्तार ड्रग पैडलर्स जैद विलात्रा और अब्दुल बासित परिहार के सामने बिठाकर पूछताछ की जा सकती है।
अब्दुल बासित को कोर्ट लेकर पहुंची एनसीबी
एनसीबी अब्दुल बासित परिहार को एस्प्लेनेड अदालत लेकर पहुंची है। उन्हें दो सितंबर को सुशांत सिंह राजपूत मामले में गिरफ्तार किया गया था।
ईडी ने पूछताछ के लिए भेजा था शोविक को समन
रिया के भाई शोविक को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन शोविक फिलहाल एनसीबी की हिरासत में हैं इसलिए वे ईडी के सामने पेश नहीं हो पाएंगे।
एनसीबी कार्यालय पहुंचे शोविक
रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक को एनसीबी के कार्यालय में लाया गया। ब्यूरो ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच में शामिल होने के लिए शोविक और सैमुअल मिरांडा को समन जारी किया था।
The Bureau had summoned Showik Chakraborty and Samuel Miranda to join the investigation in connection with #SushantSinghRajput death case. pic.twitter.com/nDasAIS7vk
शोविक और मिरांडा के आवास पर तलाशी के दौरान वरिष्ठ अधिकारी थे मौजूद
एनसीबी के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र के डिप्टी डीजी मुथा अशोक जैन ने कहा, 'मुंबई में सैमुअल मिरांडा और शोविक चक्रवर्ती के आवास पर तलाशी की गई। तलाशी के दौरान वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। दोनों को जांच में शामिल होने के लिए एनडीपीएस अधिनियम की धारा 67 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं।'
एनसीबी को रिया के घर पर नहीं मिले ड्रग्स
एनसीबी की टीम ने रिया चक्रवर्ती के घर तलाशी अभियान खत्म कर दिया है। उनके घर पर लगभग चार घंटे तक छापेमारी चली। अब टीम रिया के भाई शोविक, सैमुअल मिरांडा, ड्रग्स पैडलर जैद और बाशित को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी। रिया के घर से फोन और बाकी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सीज किया गया है। इनमें अभिनेत्री का पुराना फोन, शोविक का लैपटॉप और कुछ दस्तावेज शामिल हैं। हालांकि ब्यूरो को उनके घर ड्रग्स नहीं मिले।
शोविक और मिरांडा से हो सकती है आमने-सामने पूछताछ
एनसीबी की टीम को शोविक के घर से एक डायरी मिली है। सूत्रों के अनुसार, शोविक और मिरांडा से आमने-सामने पूछताछ की जा सकती है।
मिरांडा को लाया गया एनसीबी कार्यालय
सैमुअल मिरांडा को मुंबई में एनसीबी कार्यालय लाया गया है। उनके आवास पर आज सुबह तलाशी के बाद एनसीबी ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत हिरासत में ले लिया।
पूछताछ के लिए रिया के भाई को ले जा रही है एनसीबी
एनसीबी की टीम रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए लेकर जा रही है।
रिया के घर पहुंची महिला कांस्टेबल
एनसीबी की टीम शुक्रवार सुबह अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के घर पहुंची और तलाशी ली। अब दो महिला कांस्टेबल उनके आवास पर पहुंची हैं। माना जा रहा है कि उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है।
जांच में शामिल होने के लिए शोविक और सैमुअल को जारी हुआ समन
एनसीबी ने कहा, 'शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के घर की तलाशी ली गई। दोनों को जांच में शामिल होने के लिए समन दिया गया है।'
एनसीबी ने सैमुअल मिरांड को हिरासत में लिया
सैमुअल मिरांडा के घर पर एनसीबी की तलाशी खत्म हो गई है। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। एजेंसी ने लगभग ढाई घंटे तक मिरांडा के घर की तलाशी ली।
A search was conducted by NCB at his residence today. pic.twitter.com/OgmNpVrCOS
सैमुअल मिरांडा के आवास पर पहुंची एनसीबी टीम
एनसीबी की एक टीम के साथ ही मुंबई पुलिस सैमुअल मिरांडा के आवास पर पहुंच गई है। एनसीबी द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के तहत तलाशी की जा रही है।
A house search is being conducted by Narcotics Control Bureau (NCB) at his residence as provided under NDPS Act. pic.twitter.com/dI2tzYyft7
शोविक और सैमुअल के घर जारी है तलाशी अभियान
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कहा कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के आवासों की तलाशी की जा रही है।
रिया के घर पहुंची एनसीबी टीम
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम मुंबई स्थित रिया चक्रवर्ती के घर पहुंची हैं। एक अधिकारी ने कहा, 'यह सिर्फ एक प्रक्रियात्मक मामला है। इसका हम अनुसरण कर रहे हैं। ऐसा रिया और सैमुअल मिरांडा के घर पर भी किया जा रहा है।'