फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushant Singh Rajput CBI Investigation Latest News Update Today in Hindi rhea cbi investigation mumbai police drug bihar siddharth

Sushant Singh Rajput Case: सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती से की 10 घंटे तक पूछताछ

Fri, 28 Aug 2020 11:56 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 28 Aug 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput CBI Investigation Latest News Update Today in Hindi rhea cbi investigation mumbai police drug bihar siddharth
रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक - फोटो : ANI

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में सीबीआई जांच का आज आठवां दिन है। इस क्रम में सीबीआई ने शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से पहली बार पूछताछ की, जो करीब 10 घंटे तक चली। कल भी रिया से पूछताछ हो सकती है।  यहां पढ़ें सभी अपडेट्स-

विज्ञापन



अपने घर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती
सांताक्रूज पुलिस स्टेशन से भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ रिया चक्रवर्ती अपने घर पहुचीं।
 

रिया से सीबीआई की 10 घंटे की पूछताछ
रिया चक्रवर्ती सांताक्रूज पुलिस स्टेशन से अपने घर की ओर रवाना हो गईं। रिया के साथ में उसके भाई शौविक चक्रवर्ती भी हैं। बता दें कि सीबीआई की पूछताछ के बाद रिया अपने घर के लिए रवाना तो हुईं लेकिन वह अपने घर न जाकर सांताक्रूज पुलिस स्टेशन की ओर रवाना हो गईं। कहा जा रहा है कि रिया यहां वह कुछ रिपोर्ट लिखवाई हैं। बता दें कि आज सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती से करीब 10 घंटे की पूछताछ की।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीबीआई की पूछताछ के बाद सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पहुंची रिया
सीबीआई की पूछताछ के बाद रिया डीआरडीओ गेस्ट हाउस से बाहर निकल गई हैं। रिया आज सुबह से गेस्ट हाउस में मौजूद थीं। उन्हें सीबीआई द्वारा सुशांत सिंह राजपूत मामले में तलब किया गया था। बता दें कि सीबीआई की पूछताछ के बाद रिया सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पहुंच गई हैं। रिया के साथ में उनके भाई शौविक भी हैं। 
 

सिद्धार्थ पिठानी को लेकर डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची सीबीआई की टीम
सुशांत सिंह राजपूत केस के मामले में सीबीआई की टीम सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को लेकर डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची।
 


सीबीआई की एक और टीम डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की एक और टीम डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंच गई है।
 

सांताक्रूज में डीआरडीओ के गेस्ट पहुंची सीबीआई की टीम 
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की टीम सांताक्रूज में डीआरडीओ के गेस्ट पहुंची।
 

गौरव आर्या के होटल पर ईडी का नोटिस चस्पा
सुशांत सिंह राजपूत केस के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गौरव आर्य के गोवा के अंजुना स्थित होटल में नोटिस चिपका दिया है। ईडी ने उन्हें 31 अगस्त से पहले एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा है। 
 

एनसीबी से शुरू की जांच
एनसीबी के उप निदेशक केपीएस मल्होत्रा ने कहा कि सुशांत मामले में शुरुआती जांच शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि हमें जांच करने का समय दें। एनसीबी सुशांत मामले में ड्रग्स के एंगल से जांच कर रही है। एनसीबी जल्द ही रिया को समन भेज सकती है। 


रामदास अठावले ने सुशांत के पिता और बहन से की मुलाकात
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह और उनकी बहन रानी सिंह से फरीदाबाद में मुलाकात की।
 

यह आत्महत्या नहीं हत्या हो सकती है: रामदास अठावले
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, 'मुंबई में आकर सुशांत ने अपनी छवि बनाई थी। ऐसा कोई अभिनेता एकदम आत्महत्या कर सकता है ऐसा नहीं है, मुझे लगता है कि सुशांत भविष्य में बड़ा कलाकार होने वाला था। इसलिए हमें शक है कि आत्महत्या नहीं हत्या हो सकती है और इसी दिशा में सीबीआई को जांच करनी चाहिए।'
 


सीबीआई, ईडी और एनसीबी की जांच से बच नहीं सकतीं रिया: नीरज सिंह
भाजपा विधायक और सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा, ' हम लोग लगातार कह रहे हैं कि वो (रिया चक्रवर्ती) विषकन्या है और उसने सुशांत को डंसने का काम किया है और डंस कर वो टीवी पर मुस्कुरा कर प्रसन्नता दिखा रही है। रिया सीबीआई, ईडी और एनसीबी द्वारा की जा रही जांच से बच नहीं सकती हैं। हम चाहते हैं कि एजेंसियां जल्द जांच पूरी करें और उसे गिरफ्तार करें।'
 

 

रिया से पूछताछ जारी, भाई भी मौजूद

डीआरडीओ गेस्ट हाउस में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ जारी है। रिया के साथ उनके भाई शोविक चक्रवर्ती से भी पूछताछ हो रही है। रिया के साथ-साथ 14 जून के मुख्य गवाहों से भी सीबीआई पूछताछ करेगी। इनमें सिद्धार्थ पिठानी, सैमुअल मिरांडा, नीरज, केशव, दीपेश मौजूद हैं। 

भाई शोविक के साथ डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचीं रिया
रिया चक्रवर्ती अपने भाई शोविक के साथ पूछताछ के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंच गई हैं। माना जा रहा है कि उनसे लंबे समय तक पूछताछ हो सकती है।
 



सिद्धार्थ और रिया से आमने-सामने पूछताछ संभव
रिया से पहले सिद्धार्थ पिठानी शुक्रवार को डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि रिया और सिद्धार्थ से आमने-सामने पूछताछ हो सकती है।
 


रिया के वकील बोले- मुफ्त में नहीं दे रहा अपनी सेवाएं
रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मनेशिंदे ने कहा, 'अपने साक्षात्कार में रिया ने जो कहा वह केवल इतना है कि मैंने उनके मामले में कोई बिल नहीं दिया और जो लोग कह रहे हैं कि मैंने उनसे इस मामले को लेकर संपर्क किया और मुफ्त में अपनी सेवाएं देने की पेशकश की, यह सही नहीं है। फीस मेरे और मेरे मुवक्किल के बीच का मामला है।'
 

गेस्ट हाउस पहुंचे सैमुअल मिरांडा
रिया चक्रवर्ती के सहयोगी सैमुअल मिरांडा मुंबई के डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे हैं, जहां सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ठहरी हुई है।
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed