Suspend all flights from China: बंद हों चीन से आने वालीं उड़ानें, हर आठवां व्यक्ति कह रहा ऐसा
Suspend all flights from China: लोकल सर्किल के सचिन तापड़िया कहते हैं कि दस हजार लोगों पर किए गए सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि 87 फीसदी कहते हैं कि चीन के बदहाल हालत देखते हुए वहां से आने वाली सभी उड़ानों को बंद कर दिया जाना चाहिए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन में बेकाबू हुए कोविड हालातों के बीच अपने देश के तकरीबन नब्बे फ़ीसदी लोगों का मानना है कि चीन से आने वालीं उड़ानों (Suspend all flights from China) को तत्काल प्रभाव से रोक देना चाहिए। यही नहीं लोगों ने यह तक कहा है कि चीन से बीते 14 दिनों के भीतर जो लोग आए हैं उन सब की सघन जांच परीक्षण करने के बाद क्वारंटीन किया जाना चाहिए। देश में सर्वे करने वाली प्रमुख एजेंसी लोकल सर्किल ने चीन में कोविड के हालातों के दौरान अलग अलग राज्यों के 301 जिलों में दस हजार लोगों से सर्वे करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला है। इस निष्कर्ष को केंद्र सरकार को सौंपा गया है।
चीन में बेकाबू हो रहे हालातों के बाद लोकल सर्किल के सर्वे में यह बात सामने आई है कि चीन से आने वाली उड़ानों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाना चाहिए। लोकल सर्किल के सचिन तापड़िया कहते हैं कि दस हजार लोगों पर किए गए सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि 87 फीसदी कहते हैं कि चीन के बदहाल हालत देखते हुए वहां से आने वाली सभी उड़ानों को बंद कर दिया जाना चाहिए। इसके अलावा यह लोग यह भी चाहते हैं कि चीन से आने वाले लोगों के लिए क्वारंटीन जरूरी किया जाए। सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि 16 फ़ीसदी लोग चाहते हैं कि चीन से आने वाली फ्लाइट रद्द तो हों ही, साथ ही जो लोग चीन से अपने देश में आ रहे हैं वह अपनी नेगेटिव रिपोर्ट के साथ दूसरे देश से आएं।
लोकल सर्किल के सर्वे में पांच फ़ीसदी लोग यह भी कहते हैं कि चीन से अपने देश में आने वाले लोगों के लिए कोई सख्ती नहीं होनी चाहिए। पांच फ़ीसदी लोगों का कहना है कि जो लोग चीन से अपने देश आना चाहते हैं वह सिर्फ अपनी नेगेटिव रिपोर्ट लगाकर बिना किसी रोक-टोक के आ सकते हैं। जबकि सर्वे में आठ फ़ीसदी लोगों ने कहा है कि चीन से आने वाली फ्लाइट और उनके यात्रियों को बिना किसी रोक-टोक के ही अपने देश में आने देना चाहिए।
लोकल सर्किल के सचिन कहते हैं कि वह समय-समय पर इस तरीके के सर्वे आयोजित करते रहते हैं। उनका कहना है कि देश में उनका बड़ा नेटवर्क है और वह उसी नेटवर्क के माध्यम से पूरे देश के लोगों से एक साझा माध्यम से नजरिया समझते हैं। क्योंकि इन दिनों चीन में कोविड को लेकर हाल बहुत बदहाल हो चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए लोकल सर्किल ने अपना सर्वे किया है। उनका कहना है कि सर्वे की फाइंडिंग्स को केंद्र सरकार के साथ साझा किया है। ताकि आने वाले समय में किसी भी तरीके के निर्णय में लोगों के नजरिए को भी शामिल किया जा सके।