फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Survey related to Other Backward Classes started in Odisha

Odisha: बिहार के बाद ओडिशा में भी शुरू हुआ ओबीसी सर्वेक्षण, 27 मई तक जारी रहेगा ऑनलाइन और ऑफलाइन सर्वे

Tue, 02 May 2023 06:39 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 02 May 2023 06:39 AM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि सर्वेक्षण में पिछड़ेपन के विभिन्न संकेतक शामिल किए गए हैं, जिसमें ओडिशा में पिछड़ेपन की सामाजिक और शैक्षिक स्थिति का भी पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
Survey related to Other Backward Classes started in Odisha
Survey, OBC Castes

विस्तार

ओडिशा में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित बहुप्रतीक्षित सर्वेक्षण सोमवार को शुरू हो गया। ओडिशा बिहार के बाद दूसरा राज्य है, जहां ओबीसी सर्वेक्षण किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की ओर से ऑनलाइन और ऑफलाइन किया जा रहा यह सर्वेक्षण 27 मई तक जारी रहेगा। सर्वेक्षण राज्य के सभी 314 ब्लॉक और 114 शहरी स्थानीय निकायों में किया जा रहा है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सर्वेक्षण में पिछड़ेपन के विभिन्न संकेतक शामिल किए गए हैं, जिसमें ओडिशा में पिछड़ेपन की सामाजिक और शैक्षिक स्थिति का भी पता लगाया जाएगा। आयोग ने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों और विभिन्न पीडीएस प्रतिष्ठानों में भी केंद्र खोले हैं, जहां समुदाय के लोग अपना विवरण जमा कर सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान राज्य सरकार की ओर से सूचीबद्ध 208 ओबीसी समुदायों की सामाजिक और शैक्षिक स्थिति का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed