{"_id":"5c3ca714bdec22739e2a4011","slug":"survey-on-prime-minister-s-namo-app-will-grand-alliance-impact","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के नमो एप पर सर्वे, क्या महागठबंधन का असर होगा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री के नमो एप पर सर्वे, क्या महागठबंधन का असर होगा?
Mon, 14 Jan 2019 08:43 PM IST
अमित मंडल
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Mon, 14 Jan 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या भाजपा विरोधी ‘महागठबंधन’ का आपके संसदीय क्षेत्र में कोई असर होगा? यह सवाल ‘नमो’ एप पर ‘पीपुल्स पल्स’ सर्वेक्षण में लोगों से पूछे जाने वाले कई सवालों में से एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ट्विटर पर एक संक्षिप्त वीडियो पोस्ट कर लोगों से सर्वेक्षण में हिस्सा लेने की अपील की।
सर्वेक्षण में लोगों से उनके राज्य, संसदीय क्षेत्र, सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं, किसानों की समृद्धि, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, स्वच्छ भारत, राष्ट्रीय सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, ढांचागत सुविधाएं, रोजगार और ग्रामीण विद्युतीकरण जैसे क्षेत्रों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में पूछा जा रहा है।
वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, नमो एप पर सर्वेक्षण शुरू किया गया है। सर्वेक्षण के माध्यम से मैं सीधे आपका फीडबैक चाहता हूं। आपका फीडबैक मायने रखता है। विभिन्न मुद्दों पर आपके फीडबैक से हमें महत्वपूर्ण निर्णय करने में मदद मिलेगी। क्या आप सभी उस महत्वपूर्ण सर्वेक्षण में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
सवालों में महागठबंधन के बारे में एक प्रश्न भी शामिल है। इसमें लोगों से पूछा गया है कि क्या ‘महागठबंधन’ का उनके संसदीय क्षेत्र में असर पड़ेगा। आम चुनावों से पहले भाजपा के खिलाफ गठबंधन बनाने के प्रयासों के बीच यह सर्वेक्षण किया जा रहा है।