फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Surat police Says Men who threatened Hindu leaders were in touch with Pakistan-based handler

Gujarat: पाकिस्तान स्थित आका के संपर्क में थे हिंदू नेताओं को धमकी देने वाले आरोपी; सूरत पुलिस ने किया खुलासा

Thu, 16 May 2024 11:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 16 May 2024 11:01 PM IST
सार

अली और रजा ने कथित तौर पर उपदेश राणा, नूपुर शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश राजपूत, ब्लॉगर शबनम शेख, शिव सेना हिंद प्रमुख निशांत शर्मा, पंजाब के एक शिव सेना नेता अमित अरोड़ा और बजरंग दल नेता कुलदीप सोनी को धमकी दी थी। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई थी।

विज्ञापन
Surat police Says Men who threatened Hindu leaders were in touch with Pakistan-based handler
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मोहम्मद अली - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हिंदू नेताओं को धमकी देने के आरोप में इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को लेकर सूरत पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि ये तीनों आरोपी पाकिस्तान स्थित अपने आकाओं के संपर्क में थे। वे हवाला के जरिये उनसे पैसे ले रहे थे।  

विज्ञापन


इतना ही नहीं, सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने आगे बताया कि हाल ही में उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते की गिरफ्त में आया जिया उल हक नाम का एक संदिग्ध आतंकी उसी मॉड्यूल का हिस्सा था। वह भी पाकिस्तान के अपने उसी आका से निर्देश ले रहा था। 
विज्ञापन


4 मई को, सूरत पुलिस ने हिंदू सनातन संघ के अध्यक्ष उपदेश राणा की हत्या की साजिश रचने, भाजपा के तेलंगाना विधायक राजा सिंह और पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा सहित कुछ अन्य हिंदू नेताओं को धमकी देने के आरोप में जिले के कठोर गांव के एक मौलवी सोहेल अबुबक्र तिमोल को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद बिहार से मोहम्मद अली और महाराष्ट्र के नांदेड़ निवासी शकील रजा को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कमिश्नर गहलोत ने बताया कि जांच में हमें पता चला कि मौलवी सोहेल के पास दो मतदाता पहचान पत्र थे। उनके पास दो जन्म प्रमाण पत्र भी थे। वहीं, बिहार से गिरफ्तार किया गया अली नेपाल के लाहान शहर में काम करता था। उसके पास भी आधार कार्ड के अलावा, उनके पास एक प्रमाण पत्र भी था जो उसे नेपाली नागरिक घोषित करता था। अली भी पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था। अली 17 वर्चुअल नंबरों और 42 ईमेल आईडी का उपयोग करके हिंदू नेताओं को धमकियां देता था। 


गौरतलब है कि अली और रजा ने कथित तौर पर उपदेश राणा, नूपुर शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश राजपूत, ब्लॉगर शबनम शेख, शिव सेना हिंद प्रमुख निशांत शर्मा, पंजाब के एक शिव सेना नेता अमित अरोड़ा और बजरंग दल नेता कुलदीप सोनी को धमकी दी थी। वे डर पैदा करने के लिए अपने टारगेट को एके -47 राइफल पकड़े हुए एक व्यक्ति की तस्वीर भेजते थे। कमिश्नर ने बताया कि मामले में अभी विस्तृत जांच की जा रही है। गिरफ्तार लोगों की फंडिंग को लेकर भी सारी जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed