{"_id":"5c47151abdec227366790851","slug":"surat-gujarat-s-kapal-has-printed-on-the-wedding-card-related-to-bjp-rafale-and-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस कपल ने राफेल से जोड़कर बनाया अनोखा शादी कार्ड, पीएम मोदी ने खत लिखकर कहा ये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इस कपल ने राफेल से जोड़कर बनाया अनोखा शादी कार्ड, पीएम मोदी ने खत लिखकर कहा ये
Tue, 22 Jan 2019 06:35 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 22 Jan 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
सोशल माडिया पर इस समय एक अनोखा शादी कार्ड वायरल हो रहा है। इस कार्ड को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कपल को बधाई देने से खुदको नहीं रोक पाए। दरअसल, गुजरात के सूरत में रहने वाले एक इंजीनियर कपल ने अपनी शादी के लिए अनोखा शादी कार्ड छपवाया है। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी, भाजपा और राफेल विमान को लेकर कई बातें लिखी हैं।
विज्ञापन
कपल ने अपने कार्ड में शादी में आने वाले मेहमानों से मांग की, हमारे लिए ये ही गिफ्ट होगा कि आप नमो ऐप के जरिए भाजपा को चंदा दें। 2019 में लोकसभा चुनाव में मोदी को वोट दें। इसके अलावा इस कार्ड में राफेल की विशेषताओं के बारे में भी लिखा गया है। दो राफेल विमान के बीच में लिखा है कि शांति रखें और नमो पर भरोसा करें। शादी करने वाला जोड़ा सूरत के सिटीलाइट में रहता है।
विज्ञापन
युवराज पेशे से इंजीनियर हैं और आईआईटी-जेईई की कोचिंग चलाते हैं। 22 जनवरी मंगलवार को साक्षी के साथ उनकी शादी है। साक्षी भी इंजीनियर हैं। इनके वेडिंग कार्ड में शादी के बारे में कम राफेल से जुड़े फैक्ट्स के बारे में ज्यादा बातें लिखी हुई हैं। युवराज ने बताया, मैं और मेरी होने वाली वाइफ दोनों पीएम के फैन हैं।
विज्ञापन
इस तरह के कार्ड छपवाने का आइडिया साक्षी का था। उन्होंने कहा, मैंने यूं ही कार्ड छपवाए थे। पता नहीं था कि ये वायरल हो जाएगा। इस शादी कार्ड से पहले भी इस तरह के अनोखे कार्ज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं।