फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Surat bride drashti donate one and half lakh rupees of her kanyadaan for ayodhya ram temple

दुल्हन ने दान किए कन्यादान में मिले डेढ़ लाख रुपये, बोली- राम मंदिर देख बार-बार याद आएगी शादी

Mon, 25 Jan 2021 03:01 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: कुमार संभव Updated Mon, 25 Jan 2021 03:01 PM IST
विज्ञापन
Surat bride drashti donate one and half lakh rupees of her kanyadaan for ayodhya ram temple
दुल्हन ने दान किए कन्यादान में मिले रुपये - फोटो : सोशल मीडिया

अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के लिए देश का हर शख्स अपनी यशाशक्ति अनुसार दान दे रहा है। गरीब कह रहा है कि उसकी झोपड़ी बने या न बने, भगवान राम का मंदिर जरूर बनना चाहिए। वहीं, अमीर भी किसी तरह पीछे नहीं हट रहे। इस बीच सूरत में एक दुल्हन ने अपने कन्यादान में मिले डेढ़ लाख रुपये भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए दान कर दिए। उसने कहा कि मैं जब भी राम मंदिर देखूंगी तो मुझे अपनी शादी का दिन याद आएगा।

विज्ञापन

शादी के दिन लिया बड़ा फैसला

जानकारी के मुताबिक, सूरत में हीरा व्यापारी रमेश भालानी रहते हैं। उनकी बेटी दृष्टि ज्वैलरी डिजाइनर हैं, जिनकी शादी लूम्स कारोबारी सिद्धार्थ से हुई। अपनी शादी के दौरान दृष्टि को पिता से कन्यादान में डेढ़ लाख रुपये मिले, जिन्हें दुल्हन ने शादी समारोह के दौरान ही अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए दान कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन ने कही यह बात

राम मंदिर के लिए डेढ़ लाख रुपये का चेक देने के बाद दुल्हन दृष्टि ने कहा कि हम सब कई साल से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बातें करते थे। अब वह समय आ गया है, जब भगवान राम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। यह मेरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। इसके लिए पिता से मुझे प्रेरणा मिली। 
विज्ञापन

बार-बार याद आएगा शादी का दिन

जानकारी के मुताबिक, दुल्हन ने कहा कि मैंने तो सपने में भी इस बारे में नहीं सोचा था, लेकिन प्रभु राम की कृपा से मुझे यह अवसर मिल गया। भविष्य में मैं जब भी अयोध्या जाऊंगी और भगवान राम के दर्शन करूंगी तो मुझे अपनी शादी का दिन याद आ जाएगा। 

मेहमानों ने भी किया दान

बताया जा रहा है कि दुल्हन की बातें सुनने के बाद शादी में पहुंचे मेहमानों ने भी राम मंदिर के लिए दान किया। गौरतलब है कि सूरत में रोजाना काफी लोग राम मंदिर के लिए समर्पण निधि दे रहे हैं। यहां रहने वाले धनजी राखोलिया और राकेश दुधात ने कुछ दिन पहले 11-11 लाख रुपये दान किए थे। अकेले सूरत से अब तक कई करोड़ रुपये राम मंदिर के लिए दान किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed