फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supriya Sule: Battle for Baramati a BJP ploy to finish off' Sharad Pawar

सियासत: 'पवार साहेब की राजनीति खत्म करने की BJP की साजिश', बारामती से भाभी को मिले टिकट पर बोलीं सुप्रिया सुले

Sun, 31 Mar 2024 07:38 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पुणे Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 31 Mar 2024 07:38 PM IST
सार

सुप्रिया सुले ने बारामती से अपनी भाभी सुनेत्रा के उम्मीदवार बनने पर कहा कि भाजपा पवार साहेब की राजनीति को खत्म करने की कोशिश कर रही है, लेकिन मैं ऐसा होने नहीं दूंगी। भाभी सुनेत्रा मेरी मां की तरह हैं। पारिवारिक मामलों में भाजपा का हस्तक्षेप बेहद दुखद है। 

विज्ञापन
Supriya Sule: Battle for Baramati a BJP ploy to finish off' Sharad Pawar
बारामती सीट पर महामुकाबला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारामती लोकसभा सीट से एनसीपी अजित गुट ने सुप्रिया सुले के खिलाफ भाभी सुनेत्रा पवार को चुनावी मैदान में उतारा है। जिसके बाद लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने रविवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाभी सुनेत्रा पवार को चुनाव में उतारना भाजपा की शरद पवार को राजनीतिक रूप से खत्म करने की साजिश है। बारामती लोकसभा सीट में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है। 
विज्ञापन


सुनेत्रा पवार मेरी मां की तरह- सुप्रिया सुले
पत्रकारों से बात करते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अंतर-पारिवारिक द्वंद्व सुनेत्रा पवार के प्रति उनके सम्मान को कम नहीं करेगा क्योंकि वह उनके बड़े भाई की पत्नी और एक मां की तरह हैं। यह चाल (सुनेत्रा को सुले के खिलाफ खड़ा करने की) पवार परिवार और महाराष्ट्र के खिलाफ है। भाजपा पवार साहब के राजनीतिक करियर को खत्म करना चाहती है। मैं यह नहीं कह रही हूं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बारामती का दौरा करने के बाद ऐसी टिप्पणी की थी। गौरतलब है कि एनसीपी (शरद चंद्र पवार) ने तीन बार की सांसद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को इस सीट से मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


पारिवारिक मामलों में भाजपा की संलिप्तता दुखद- सुप्रिया
सुप्रिया सुले ने इसे महाराष्ट्र में गंदी राजनीति और उनके पारिवारिक मामलों में भाजपा की संलिप्तता पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो बीत गया उसे बीत जाने दो, लेकिन मेरे लिए मेरी भाभी, जिन्हें हम मराठी में 'वाहिनी' कहते हैं, मां के पद पर रहेंगी और उनके प्रति मेरा सम्मान पहले जैसा ही रहेगा। पुणे जिले का बारामती निर्वाचन क्षेत्र जिसमें बारामती, इंदापुर, दौंड, पुरंदर, भोर और खडकवासला विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। 1960 के दशक से ये क्षेत्र शरद पवार का गढ़ रहा है। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल से 20 मई के बीच पांच चरणों में मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed