फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supriya Sule asks to Ajit Pawar faction about disqualification plea against efficient MP of Sharad Faction

Maharashtra: अजित पवार गुट की एनसीपी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग से सुप्रिया सुले हैरान, कही यह बात

Fri, 24 Nov 2023 03:17 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 24 Nov 2023 03:17 AM IST
सार

अजित गुट के नेताओं ने सांसदों को अयोग्य ठहराने के लिए याचिका दायर की थी। याचिका में पार्टी संस्थापक शरद पवार (राज्यसभा), सुप्रिया सुले (बारामती), और अमोल कोल्हे (शिरूर) का नाम शामिल नहीं है।  

विज्ञापन
Supriya Sule asks to Ajit Pawar faction about disqualification plea against efficient MP of Sharad Faction
सुप्रिया सुले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों खींचतान जारी है। इस बीच एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने अजित पवार गुट के खिलाफ निशाना साधा है। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि अजित गुट के नेताओं ने हमारे सांसद श्रीनिवास पाटिल, मोहम्मद फैजल, फौजिया खान और वंदना चव्हाण को अयोग्य घोषित करने की मांग क्यों की। हमारे यह सांसद तो बेहतर काम कर रहे हैं। बता दें, पाटिल (सतारा), फैजल (लक्षदीप) से सांसद हैं। वहीं, खान और चव्हाण राज्यसभा से सांसद हैं।  
विज्ञापन


बता दें, अजित गुट के नेताओं ने सांसदों को अयोग्य ठहराने के लिए याचिका दायर की थी। याचिका में पार्टी संस्थापक शरद पवार (राज्यसभा), सुप्रिया सुले (बारामती), और अमोल कोल्हे (शिरूर) का नाम शामिल नहीं है।  
विज्ञापन


सुले ने अपने सांसदों का लिया पक्ष
सुले ने कहा कि पाटिल 83 साल के हैं। सतारा से सांसद हैं। वे अपने काम में बेहद कुशल हैं। सतारा ही नहीं पूरा प्रदेश जानता है कि वह कितना अच्छा काम करते हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग, तो कुछ नया ही है, जो मैं देख रही हूं। मुढे समझ ही नहीं आ रहा कि आखिर उन्होंने ऐसा किया क्या, जो उनपर कार्रवाई की मांग हो रही है। मुझे भी नहीं पता कि उन्हें पीड़ित क्यों बनाया गया। सुले ने आगे कहा कि फैजल लक्षदीप के सांसद हैं। युवाओं का प्रतिनिधि हैं। वे कुछ नया करना चाहते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग समझ नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने की मांग
सुप्रिया ने आगे कहा कि फौजिया और वंदना के कामों की उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और राज्यसभा के सभापति ने भी सराहना की है। हमने तो प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। क्योंकि उन्होंने मणिपुर मुद्दे पर लाए गए विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के दौरान भाजपा के पक्ष में मतदान किया। बता दें, पटेल राज्यसभा सांसद हैं। वहीं, तटकरे रायगढ़ के सासंद हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed