फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme head of Malankara Orthodox Syrian Church of India passes away pm modi expressed grief

दुखद: मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च ऑफ इंडिया के सर्वोच्च प्रमुख का निधन, पीएम मोदी ने दुख जताया

Mon, 12 Jul 2021 10:34 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 12 Jul 2021 10:34 AM IST
सार

बेसेलियस मारथोमा पॉलोस द्वितीय दिसंबर 2019 से फेफड़ों के कैंसर से भी पीड़ित थे और इस वर्ष फरवरी में कोरोना के शिकार हो गए थे। पीएम मोदी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। 

विज्ञापन
Supreme head of Malankara Orthodox Syrian Church of India passes away pm modi expressed grief
बेसेलियस मारथोमा पॉलोस का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च ऑफ इंडिया’ के सर्वोच्च प्रमुख बेसेलियस मारथोमा पॉलोस द्वितीय का रविवार देर रात निधन हो गया। पादरी 74 वर्ष के थे। गिरजाघर के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि पादरी का कोविड-19 के बाद हुई जटिलताओं के कारण पतनमतिट्टा जिले के पारूमाला में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार देर रात करीब 2:35 बजे उनका निधन हो गया।
विज्ञापन


वह दिसंबर 2019 से फेफड़ों के कैंसर से भी पीड़ित थे और इस वर्ष फरवरी में कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे थे। गिरजाघर की ओर से बताया गया कि बेसेलियस मारथोमा पॉलोस द्वितीय मलंकारा (पूर्व) के गिरजाघरों के आठवें प्रमुख (कैथोलिकोस) थे।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने जताया दुख
सीरियन चर्च ऑफ इंडिया के सर्वोच्च प्रमुख बेसेलियस मारथोमा पॉलोस के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। परम पावन मोरन मार बेसिलियोस मार्थोमा पॉलोस द्वितीय के निधन से दुखी हूं। वह अपने पीछे सेवा और करुणा की समृद्ध विरासत छोड़ गए हैं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं ऑर्थोडॉक्स चर्च के सदस्यों के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed