{"_id":"5f050823250c17191837c88c","slug":"supreme-court-will-hear-daily-on-maratha-reservation-case-from-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"मराठा आरक्षण मामले पर अगले महीने से रोजाना सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मराठा आरक्षण मामले पर अगले महीने से रोजाना सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
Wed, 08 Jul 2020 05:11 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 08 Jul 2020 05:11 AM IST
विज्ञापन
maratha reservation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण देने वाले कानून की सांविधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट दैनिक आधार पर सुनवाई करेगा। जस्टिस एल नागेश्वर राव की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अगले महीने से मराठा आरक्षण पर रोज सुनवाई करने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
कोर्ट ने सभी पक्षकारों को लिखित दलीलें व बहस की समयसीमा दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने सभी पक्षों के वकीलों को इस मुद्दे पर वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सलाह करने का भी सुझाव दिया। पीठ ने कहा कि मामले की अंतिम सुनवाई के लिए तारीख अगस्त में तय की जाएगी। जस्टिस राव ने वकीलों को कहा कि वे तत्काल तारीख देने के लिए दबाव न डाले। पीठ बुधवार को अंतरिम आदेश पारित करेगी।
विज्ञापन