फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court will be to hear petitions on February 5 for Maratha reservation

मराठा आरक्षण : याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट पांच फरवरी को करेगा सुनवाई

Thu, 21 Jan 2021 04:20 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 21 Jan 2021 04:20 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court will be to hear petitions on February 5 for Maratha reservation
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि वह मराठा आरक्षण से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई का कार्यक्रम आगामी पांच फरवरी को तय करेगा। महाराष्ट्र सरकार ने 2018 में मराठाओं को एक कानून के जरिये शिक्षा व नौकरियों में आरक्षण दिया था। इस कानून के खिलाफ बहुत सारी याचिकाएं शीर्ष अदालत के सामने दाखिल की गई थीं। 

विज्ञापन


जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ के सामने बुधवार को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने सुनवाई को मार्च तक टालने का आग्रह किया।
विज्ञापन


उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये चल रही सुनवाई में राज्य सरकार की तरफ से पीठ से आग्रह किया कि इस तरह के मामलों को कोर्टरूम सुनवाई शुरू होने के बाद ही सुना जाना चाहिए, जो वर्तमान हालात में बेहद खतरनाक है। इस पर पीठ ने इस आग्रह पर दो सप्ताह बाद निर्णय लेने की बात कही और सुनवाई को 5 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed