{"_id":"5bff8dbdbdec22417b50c7ae","slug":"supreme-court-told-centre-that-you-are-not-taking-steps-to-ensure-speedy-trial-in-criminal-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगाई फटकार, कहा- आप ठीक से नहीं करते अपना काम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगाई फटकार, कहा- आप ठीक से नहीं करते अपना काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने आपाराधिक मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए प्रभावी कदम न उठाने को लेकर केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार से कहा कि आप अपना काम नहीं करते हैं लेकिन न्याय में देरी के लिए न्यायपालिका की आलोचना करते हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर ने आपराधिक मामलों के तेजी से ट्रायल करने को लेकर पर्याप्त कदम न उठाने की कमी को लेकर केंद्र सरकार को फटकार लगाई। न्यायधीश ने कहा, 'आप अपना काम नहीं करते हैं लेकिन हमेशा न्याय में देरी के लिए न्यायपालिका की आलोचना करते रहते हैं।'
विज्ञापन
न्यायमूर्ति लोकुर ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अमन लेखी से कहा कि यह बहुत ही हैरानी वाली बात है। अपने लोगों (केंद्र सरकार) से कहें कि न्यायपालिका की आलोचना करना बंद करें क्योंकि वह अपना काम ठीक से नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
Justice Madan B Lokur tells Additional Solicitor General (ASG) Aman Lekhi, "It’s very strange. Tell your people (Centre) stop criticising judicial system as they are not doing their job”.
— ANI (@ANI) November 29, 2018