फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court to hear tomorrow the petition seeking security to government doctors of the country

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा डॉक्टरों की हड़ताल का मामला, मंगलवार को सुनवाई

Mon, 17 Jun 2019 03:30 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 17 Jun 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court to hear tomorrow the petition seeking security to government doctors of the country
देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोलकाता में डॉक्टरों पर हमले के विरोध में देशभर में चल रही डॉक्टरों की हड़ताल के मामले में दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को देश के सरकारी डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को यह याचिका दायर की गई थी।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में देश के सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। साथ ही पश्चिम बंगाल सरकार को कोलकाता मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश देने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन


याचिका में केंद्रीय गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और पश्चिम बंगाल सरकार को डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए देशभर के सभी सरकारी अस्पतालों में सरकारी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती का निर्देश देने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में कहा गया कि प्रदर्शन के कारण देशभर में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं और डॉक्टरों की अनुपस्थिति से कई मरीजों की जान जा रही है।

 

बता दें कि पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों पर हुए हमले को लेकर देशभर में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। आज भी देशभर के डॉक्टरों ने ओपीडी बंद करने का एलान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed