{"_id":"6047ea568e052b5b9400454b","slug":"supreme-court-to-hear-courtroom-hearings-in-all-courts-after-four-weeks","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी अदालतों में भी हो कोर्टरूम सुनवाई वाली याचिका को चार हफ्ते बाद सुनेगा सुप्रीम कोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सभी अदालतों में भी हो कोर्टरूम सुनवाई वाली याचिका को चार हफ्ते बाद सुनेगा सुप्रीम कोर्ट
Wed, 10 Mar 2021 03:06 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 10 Mar 2021 03:06 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा, देश की सभी अदालतों और न्यायाधिकरणों में वीडियो कॉन्फ्रेंस के साथ-साथ कोर्टरूम सुनवाई बहाल करने का अनुरोध करने वाली याचिका पर वह चार हफ्तों बाद सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे और जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस वी रामसुब्रमण्यम की पीठ ने कहा, हम इस विषय को लंबित रखेंगे, क्योंकि शीर्ष न्यायालय की ई-कमेटी कुछ तय करने जा रही है। पीठ ने याचिकाकर्ता एमएल शर्मा से कहा, हम इससे आपको भी अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
शीर्ष अदालत कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल मार्च से वीडियो कॉन्फ्रेंस से मामलों/मुकदमों की सुनवाई कर रहा है। हालांकि, कई बार संगठन और वकील कोर्टरूम के साथ मामलों की सुनवाई फौरन बहाल करने का अनुरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि, शीर्ष अदालत 15 मार्च से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के साथ कोर्टरूम सुनवाई शुरू करेगा और इसके लिए हाल ही में एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने सोमवार को शीर्ष अदालत का रुख कर एसओपी रद्द करने का अनुरोध करते हुए कहा कि इसे बार से राय लिए बिना ही बनाया गया है, जो कि न्यायिक प्रणाली में समान रूप से हितधारक है।