{"_id":"5c5da441bdec222ee073763c","slug":"supreme-court-to-hear-11-february-appeals-against-haren-pandya-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरेन पांड्या मामले की दोबारा जांच की याचिका पर 11 को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हरेन पांड्या मामले की दोबारा जांच की याचिका पर 11 को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
Fri, 08 Feb 2019 09:16 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 08 Feb 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट गुजरात के पूर्व मंत्री हरेन पांड्या हत्या मामले में नई जांच के लिए दायर याचिका पर 11 फरवरी को सुनवाई करेगा। कुछ नए तथ्य सामने आने के बाद एक एनजीओ ने इस मामले की दोबारा जांच की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति ए के सीकरी और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की पीठ ने कहा कि इस मामले में अन्य पीठ में पहले से ही अपील पर सुनवाई चल रही है। पीठ ने कहा कि यह उचित होगा कि वही पीठ इस याचिका की भी सुनवाई करे।
विज्ञापन
इस मामले में सभी आरोपियों को गुजरात हाईकोर्ट द्वारा बरी करने के फैसले के खिलाफ सीबीआई की अपील पर न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने 31 जनवरी को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। याचिकाकर्ता एनजीओ सीपीआईएल के वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि ट्रायल के बाद चार नए तथ्य सामने आए हैं, इसलिए इस मामले की दोबारा जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
वाहनों में काले शीशे पर पाबंदी की मांग वाली याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में वाहनों में काले शीशे और काली फिल्म पर पाबंदी लगाने की मांग वाली एक जनहित याचिका को खारिज कर दिया। चीफ जस्टिस रंजन गोगई की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने याचिका में मेरिट का अभाव बताते हुए इसे खारिज कर दिया।