फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court to examine on petition demanding protection for Indian Cows

देशी गाय को संरक्षण देने की मांग वाली याचिका पर परीक्षण करेगा सुप्रीम कोर्ट

Mon, 22 Jul 2019 08:05 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 22 Jul 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court to examine on petition demanding protection for Indian Cows

सुप्रीम कोर्ट ने देशी गाय को संरक्षण देने की मांग वाली याचिका का परीक्षण करने का निर्णय लेते हुए केंद्र व राज्य सरकारों को जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। जस्टिस अरूण मिश्रा की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय पीठ ने एमसी राव द्वारा दाखिल इस याचिका पर केंद्र व राज्य सरकारों को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


याचिका में दुधारू देशी गांव के वध पर प्रतिबंध लगाने की गुहार की गई है। याचिका में इनके संरक्षण करने की गुहार की गई है। याचिका में कहा गया है कि सभी राज्यों को अवैध बूचड़खाने को बंद करने का निर्देश दिया जाए और अनुपालन रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के लिए कहा जाए। याचिका में राष्ट्रीय मवेशी आयोग की रिपोर्ट का हवाला दिया गया है। 
विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने तेजी से घट रही देशी नस्ल की मवेशियों को देखते हुए उचित कदम उठाने की मांग की है। साथ ही राष्ट्रीय गोकुल मिशन को प्रभावी तरीके से लागू करने की गुहार की गई है। साथ ही याचिकाकर्ता का कहना है कि क्रॉस-ब्रीडिंग को प्रोत्साहित न किया जाए। इससे देशी मवेशियों को विभिन्न रोगों से बचाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed