फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court to deliver Judgement on Validity of Aadhaar

'आधार' जरूरी या नहीं! कल सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला

Tue, 25 Sep 2018 06:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Sep 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court to deliver Judgement on Validity of Aadhaar

आधार की वैधानिक जरूरत पर कल सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने वाला है। जिससे ये तय होगा कि बैंक अकाउंट्स, मोबाइल ऑपरेटर्स या फिर सरकारी योजनाओं में आधार कार्ड जरूरी होगा या नहीं। बता दें कि पिछले चार महीनों से सुप्रीम कोर्ट आधार के खिलाफ दायर याचिकाओं की सुनवाई कर रहा है। इन चार महीनों में सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय बेंच ने कुल 39 दिन इसी मामले की सुनवाई की है। कल इस मामले में खुद मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा फैसला सुनाने वाले हैं। 

विज्ञापन


पांच न्यायधीशों की इस बेंच में न्यायमूर्ति ए के सिकरी, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर, न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चंद्रचूड और न्यायमूर्ति अशोक भूषण समेत दीपक मिश्रा खुद इस मामले को देख रहे हैं। याद दिला दें कि कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश के एस पुत्तास्वामी और अन्य याचिकाकर्ताओं ने आधार की संवैधानिक वैधता को चुनौती दे रखी है।
विज्ञापन


मार्च में सुप्रीम कोर्ट ने आधार के बैंक और मोबाइल से लिंक करने की डेडलाइन अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दी थी। कोर्ट ने दलील देते हुए कहा था कि अभी नागरिकों के लिए ये जरूरी नहीं है। अगर कल सुप्रीम कोर्ट आधार को वैध ठहाराता है तो फिर आधार को लिंक करना जरूरी हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed