फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court strikes down 10.5 pc reservation to Vanniyars in Tamil Nadu, declares Vanniyar Reservation Act 2021 unconstitutional

तमिलनाडु : वन्नियार समुदाय का 10.5 फीसदी आरक्षण रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने वन्नियार आरक्षण अधिनियम 2021 को असंवैधानिक ठहराया

Thu, 31 Mar 2022 11:36 AM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 31 Mar 2022 11:36 AM IST
सार

वन्नियार तमिलनाडु की सबसे पिछड़ी जाति (MBC) है। उसे राज्य सरकार ने इस समुदाय को सरकारी नौकरियों व शिक्षण संस्थाओं में 10.50 फीसदी आरक्षण दिया है। 

विज्ञापन
Supreme Court strikes down 10.5 pc reservation to Vanniyars in Tamil Nadu, declares Vanniyar Reservation Act 2021 unconstitutional
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के वन्नियार समुदाय को दिया गया 10.50 फीसदी आरक्षण रद्द कर दिया है। शीर्ष कोर्ट ने वन्नियार आरक्षण अधिनियम 2021 को असंवैधानिक ठहराया है। 
विज्ञापन

वन्नियार तमिलनाडु की सबसे पिछड़ी जाति (MBC) है। उसे राज्य सरकार ने इस समुदाय को सरकारी नौकरियों व शिक्षण संस्थाओं में 10.50 फीसदी आरक्षण दिया है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एल. नागेश्वर राव व जस्टिस बीआर गवई की पीठ ने मद्रास हाईकोर्ट का आदेश कायम रखते हुए वन्नियार आरक्षण रद्द करने का आदेश दिया। मद्रास हाईकोर्ट ने इस आरक्षण को रद्द कर दिया था। 

विज्ञापन

शीर्ष कोर्ट ने कहा कि हमारी राय है कि वन्नियाकुल क्षत्रियों को एमबीसी के बाकी 115 समुदायों से एक अलग समूह में वर्गीकृत करने का कोई ठोस आधार नहीं है। इसलिए 2021 का अधिनियम संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 16 का उल्लंघन है। इसलिए हाईकोर्ट का आदेश बरकरार रखा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु विधानसभा ने पिछले साल फरवरी में तत्कालीन सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक सरकार द्वारा पेश विधेयक पारित किया था। इसमें वन्नियारों के लिए 10.5 फीसदी आंतरिक आरक्षण प्रदान किया गया था। इसके बाद द्रमुक सरकार ने जुलाई 2021 में इसके अमल का आदेश जारी किया था। राज्य सरकार ने एमबीसी और गैर-अधिसूचित समुदायों के लिए कुल 20 फीसदी आरक्षण को तीन अलग-अलग समुदायों की श्रेणियों में विभाजित कर दिया था। इसके तहत वन्नियारों के लिए 10 फीसदी से अधिक उप-कोटा तय किया गया था। पहले वन्नियारों को वन्नियाकुल क्षत्रियों के नाम से जाना जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed