{"_id":"60ad73e08ebc3e2c1b52e2e3","slug":"supreme-court-stays-the-decision-of-rajasthan-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट ने लगाई राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले पर रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले पर रोक
Wed, 26 May 2021 03:32 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 26 May 2021 03:32 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को राजस्थान हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी, जिसमें पुलिस को तीन साल से कम सजा वाले मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने का निर्देश दिया गया था। राजस्थान हाईकोर्ट ने यह निर्देश 17 जुलाई तक के लिए जारी किया था। जस्टिस विनीत शरण और जस्टिस बीआर गवई की पीठ ने 17 मई को राजस्थान हाईकोर्ट की एकल पीठ के इस आदेश के प्रभावी होने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट की एकल पीठ ने आदेश में अपने रजिस्ट्रार जनरल और जिला अदालतों को उन अग्रिम जमानत याचिकाओं को सूचीबद्ध करने से मना किया था, जिनमें आरोपी द्वारा किए गए अपराध के लिए कानूनन अधिकतम तीन साल की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी, जिसका समर्थन राज्य सरकार ने भी किया था। हाईकोर्ट रजिस्ट्री की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील विजय हंसारिया ने शीर्ष अदालत के सामने एकल पीठ के आदेश की वैधता और डीजीपी को 17 जुलाई तक अधिकतम तीन वर्ष तक की सजा वाले मामले के आरोपी की गिरफ्तारी न करने के निर्देश पर सवाल उठाया।
विज्ञापन