फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court sought information from the states on the amount and allocation available for the judiciary

Supreme Court: कोर्ट ने राज्यों से कहा- न्यायपालिका के लिए उपलब्ध राशि पर मुहैया कराएं जानकारी

Tue, 26 Jul 2022 11:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 26 Jul 2022 11:05 PM IST
सार

शीर्ष अदालत ने राज्यों के विधि सचिवों को कहा कि राज्य एवं जिला न्यायालयों को जो राशि मुहैया कराई जानी थी लेकिन जिसे दूसरी परियोजनाओं पर खर्च कर दिया गया, उसके बारे में भी हलफनामा देकर विस्तृत जानकारी दें।

विज्ञापन
Supreme Court sought information from the states on the amount and allocation available for the judiciary
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : PTI

विस्तार

देश की सर्वोच्च अदालत की ओर से राज्य सरकारों को  उनके पास उपलब्ध केंद्र प्रायोजित योजनाओं के फंड और उनके द्वारा राज्य एवं जिला स्तरीय अदालतों पर किए गए खर्च की विस्तृत जानकारी मुहैया कराने को कहा गया है। 
विज्ञापन

 
शीर्ष अदालत ने राज्यों के विधि सचिवों को कहा कि राज्य एवं जिला न्यायालयों को जो राशि मुहैया कराई जानी थी लेकिन जिसे दूसरी परियोजनाओं पर खर्च कर दिया गया, उसके बारे में भी हलफनामा देकर विस्तृत जानकारी दें। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि विधि सचिवों को यह कवायद चार सप्ताह में पूरी करनी है।
विज्ञापन


पीठ ने मौखिक रूप से कहा, अभी के लिए हम जो कर सकते हैं, हाईकोर्ट और राज्यों को इस पर प्रतिक्रिया देने दें। और हम राज्यों से यह भी पूछेंगे कि उन्होंने कितना पैसा खर्च किया और पिछले पांच साल में केंद्र प्रायोजित योजनाओं से उन्हें न्यायपालिका के लिए कितना पैसा मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष अदालत नेशनल कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम कमेटी की एक रिपोर्ट पर सुनवाई कर रही थी। कोर्ट ने सभी राज्यों के महा रजिस्ट्रार से राज्यों में अदालती आधारभूत ढांचे और न्यायिक अधिकारियों की संख्या के बारे में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज के नोट पर प्रतिक्रिया मांगी। नटराज मामले में केंद्र का पक्ष रख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed