{"_id":"645d8768a25a85f5720cf8c9","slug":"supreme-court-quashes-the-decision-of-compulsory-retirement-of-irs-officer-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया आईआरएस अधिकारी की अनिवार्य सेवानिवृत्ति का फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया आईआरएस अधिकारी की अनिवार्य सेवानिवृत्ति का फैसला
Fri, 12 May 2023 05:55 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 12 May 2023 05:55 AM IST
सार
जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ ने 31 मई, 2022 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ आईआरएस अधिकारी कैप्टन प्रमोद कुमार बजाज की याचिका को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय राजस्व सेवा के एक अधिकारी को अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त करने के केंद्र के सितंबर, 2019 के फैसले को रद्द कर दिया है। शीर्ष अदालत ने फैसले में कहा है कि केंद्र का आदेश जनहित परीक्षण को पूरा करने में विफल रहा है।
विज्ञापन
जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ ने 31 मई, 2022 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ आईआरएस अधिकारी कैप्टन प्रमोद कुमार बजाज की याचिका को स्वीकार कर लिया है। हाईकोर्ट ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट), प्रधान पीठ के दिसंबर 2020 के फैसले को बरकरार रखा था।
विज्ञापन
कैट ने बजाज को अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त करने के निर्णय को सही ठहराया था। पिछले दिनों दिए इस निर्णय में पीठ ने कहा है कि इस मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्ति के आदेश को बरकरार नहीं रखा जा सकता है।
विज्ञापन