{"_id":"5ff4f1778ebc3e2e6c5ed7fa","slug":"supreme-court-orders-that-punjab-government-to-place-chargesheet-filed-against-former-dgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व डीजीपी के खिलाफ दायर चार्जशीट को रिकॉर्ड पर लाए पंजाब सरकार: सुप्रीम कोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूर्व डीजीपी के खिलाफ दायर चार्जशीट को रिकॉर्ड पर लाए पंजाब सरकार: सुप्रीम कोर्ट
Wed, 06 Jan 2021 04:39 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 06 Jan 2021 04:39 AM IST
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पंजाब सरकार से वर्ष 1991 में जूनियर इंजीनियर बलवंत सिंह मुल्तानी की हत्या के मामले में राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक सुमेद सिंह सैनी के खिलाफ दायर चार्जशीट को रिकॉर्ड पर लाने का निर्देश दिया है। इस मामले में सैनी को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन
जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस आर सुभाष रेड्डी और जस्टिस एमआर शाह की पीठ ने पंजाब सरकार को दो हफ्ते के भीतर चार्जशीट और अतिरिक्त दस्तावेज रिकॉर्ड पर लाने के लिए कहा है। पीठ ने सैनी के वकील के आग्रह पर सुनवाई को फरवरी के दूसरे हफ्ते के लिए टाल दिया।
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायणन ने बताया कि इस मामले में चार्जशीट दायर की जा चुकी है और मजिस्ट्रेट ने 22 तारीख को सैनी को अदालत में पेश होने के लिए कहा है।
विज्ञापन
इस पर पीठ ने कहा कि चूंकि हम इस मामले को सुन रहे हैं लिहाजा मजिस्ट्रेट के लिए यह उचित होगा कि वह सुनवाई फरवरी की आखिर तक के लिए टाल दें।