फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court orders that CBI will investigate against former MP Atiq Ahmed

पूर्व सांसद अतीक अहमद को सुप्रीम कोर्ट का झटका, सीबीआई जांच का दिया आदेश

Wed, 24 Apr 2019 05:42 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 24 Apr 2019 05:42 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court orders that CBI will investigate against former MP Atiq Ahmed
अतीक अहमद (फाइल फोटो)

पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक अहमद को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। एक व्यापारी के कथित अपहरण और उसे प्रताड़ित करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही कुछ ही दिन पहले उत्तर प्रदेश की नैनी जेल लाए गए अतीक अहमद को अब गुजरात की जेल में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने यह आदेश सुनाया। अदालत ने सीबीआई को आदेश दिया कि वह अतीक अहमद और उसके सहयोगियों के खिलाफ जांच करे। अदालत ने यह आदेश रियल एस्टेट डीलर मोहित जायसवाल के कथित अपहरण और प्रताड़ना के मामले में सुनाया है। 

विज्ञापन

अतीक पर दर्ज हैं 20 से ज्यादा गंभीर मुकदमे  

बता दें कि पिथले साल 28 दिसंबर को रियल एस्टेट डीलर मोहित जायसवाल ने अतीक अहमद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि मोहित का लखनऊ से अपहरण कर देवरिया जेल में लाया गया। वहां अतीक अहमद और उसके साथियों ने मोहित की पिटाई की थी। एफआईआर के बाद यूपी प्रशासन ने जेल में छापा भी मारा था। बाद में अतीक को देवरिया से बरेली जेल भेज दिया गया था। गौरतलब है कि अतीक पर 20 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed