{"_id":"66ee75cc4ddc2d717e03d70c","slug":"supreme-court-news-updates-services-on-sc-youtube-channel-resumes-know-all-about-important-cases-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल फिर से शुरू; बीते दिन हैकर्स ने बनाया था निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल फिर से शुरू; बीते दिन हैकर्स ने बनाया था निशाना
Sat, 21 Sep 2024 12:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 21 Sep 2024 12:59 PM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल शुक्रवार को 'हैक' हो गया था। उस पर अमेरिकी कंपनी 'रिपल लैब्स' की 'क्रिप्टोकरंसी' के प्रचार वाला एक वीडियो दिखाई देने लगा था।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ANI
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट के यूट्यूब चैनल पर सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। इसे शुक्रवार को हैक कर लिया गया था। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए गए नोटिस में कहा गया कि सभी संबंधित लोगों को सूचित किया जाता है कि भारत के सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल लाइव है। भारत के सुप्रीम कोर्ट के यूट्यूब चैनल पर सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल शुक्रवार को 'हैक' हो गया था। उस पर अमेरिकी कंपनी 'रिपल लैब्स' की 'क्रिप्टोकरंसी' के प्रचार वाला एक वीडियो दिखाई देने लगा था। हालांकि, इस वीडियो में कुछ नहीं था। सिर्फ उसके नीचे लिखा था, 'ब्रैड गार्लिंगहाउस: रिपल रेसपोंड्स टू द एसईसी टू बिलियन डॉलर फाइन! एक्सआरपी प्राइज प्रेडिक्शन।'
विज्ञापन
वेबसाइट पर पोस्ट किया गया नोटिस
इसके बाद कोर्ट की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक नोटिस में कहा गया था, 'सभी को सूचित किया जाता है कि उच्चतम न्यायालय के यूट्यूब चैनल पर सेवाएं बाधित हो गई हैं। शीर्ष अदालत के यूट्यूब चैनल पर सेवाएं शीघ्र ही आरंभ कर दी जाएंगी।' बाद में वेबसाइट पर एक और नोटिस अपलोड करते हुए कहा गया कि ‘यूट्यूब’ चैनल पर सीधा प्रसारण हो रहा है और सेवाएं बहाल की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
कब से हो रही लाइव स्ट्रीमिंग
शीर्ष न्यायालय अपनी संविधान पीठ के समक्ष सूचीबद्ध मामलों और जनहित से जुड़े विषयों की सुनवाई के सीधे प्रसारण के लिए यूट्यूब चैनल का उपयोग करता है। शीर्ष अदालत ने 2018 में संविधान पीठ के समक्ष सूचीबद्ध सभी मामलों की सुनवाई का सीधा प्रसारण करने का निर्णय लिया था।