{"_id":"5d681b4f8ebc3e93ba1b034b","slug":"supreme-court-may-soon-get-four-new-judges-collegium-suggested-these-names","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट को जल्द मिल सकते हैं चार नए जज, कॉलेजियम ने सुझाए ये नाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट को जल्द मिल सकते हैं चार नए जज, कॉलेजियम ने सुझाए ये नाम
Fri, 30 Aug 2019 12:07 AM IST
Nilesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने चार उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्ति करने का फैसला किया है। कॉलेजियम केरल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ऋषिकेष रॉय, राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रविंदर भट्ट, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस वी रामासुब्रमण्यम तथा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस कृष्ण मुरारी का नाम शीर्ष कोर्ट में नियुक्ति के कानून मंत्रालय को भेज रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अभय मोहन सप्रे के सेवानिवृत होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों में चार पद रिक्त हैं। गौरतलब है कि 10 अगस्त को ही राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की 31 से बढ़ाकर 34 करने संबंधी प्रावधान को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन