{"_id":"5e7882778ebc3e6fd22b2ac8","slug":"supreme-court-may-shut-down-premises-sealed-amidst-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: बंद हो सकता है सुप्रीम कोर्ट, वकीलों के चेंबर हो सकते हैं सील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: बंद हो सकता है सुप्रीम कोर्ट, वकीलों के चेंबर हो सकते हैं सील
Mon, 23 Mar 2020 06:15 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 23 Mar 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट पर भी कोरोना का साया मंडराने लगा है। कोरोना वायरस संकट को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट बंद का एलान कर सकता है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट अपनी कार्यप्रणाली को बंद करने पर विचार कर रहा है। साथ ही जरूरी केस की सुनवाई के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार से कई राज्यों में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन किया गया है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी दी कि मंगलवार शाम तक कोर्ट परिसर के अंदर और आस पास सभी वकीलों के चेंबर्स को सील कर दिया जाएगा। मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने जानकारी दी कि सुप्रीम कोर्ट अस्थाई रूप से अपने प्रशासनिक कार्यों को स्थगित कर सकता है।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ में न्यायमूर्ति एल एन राव और न्यायमूर्ति सूर्या कांत शामिल थे। पीठ ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुष्यंत दावे के पास वकीलों को कोर्ट के अंदर भेजने का अधिकार होगा। पीठ ने जानकारी दी कि अगले आदेश तक कोर्ट में वकीलों के एक साथ इकट्ठा होने पर पाबंदी है।
विज्ञापन
हालांकि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट जेल में भीड़ कम करने को लेकर निर्देश जारी कर चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों की सरकारों को जेल में भीड़ कम करने के लिए दोषियों को पेरोल या फिर अंतरिम जमानत देने के निर्देश दिए हैं।