फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court judge must probe Amazon 'bribery' report: Digvijaya Singh

अमेजन रिश्वत मामला: दिग्विजय सिंह ने की सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच कराने की मांग

Sun, 03 Oct 2021 10:46 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 03 Oct 2021 10:46 PM IST
सार

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि वह छोटे कारोबारियों की कीमत पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों को बढ़ावा दे रहे हैं।

विज्ञापन
Supreme Court judge must probe Amazon 'bribery' report: Digvijaya Singh
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अमेरिकी ई कॉमर्स कंपनी अमेजन से जुड़े कथित रिश्वत मामले की सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


रविवार को अहमदाबाद में पत्रकारों से चर्चा में दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के छोटे कारोबारियों की कीमत पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों को बढ़ावा दे रहे हैं। कांग्रेस नेता ने अमेजन की हालिया रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनी से जुड़े रिश्वत मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से कराई जाए।
विज्ञापन


बता दें, अमेजन की हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने वर्ष 2018 से 2020 के बीच भारत में कानूनी व विधि प्रतिनिधियों पर 8546 करोड़ रुपये व्यय किए हैं। हालांकि अमेजन ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को एक पत्र लिखकर कहा है कि यह रिपोर्ट गलत है और इसकी वजह कुछ फाइलिंग में गलतफहमियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि कानूनी फीस भले कोर्ट फीस हो या वकीलों की, वह इतनी ज्यादा नहीं हो सकती। जबकि कानून मंत्रालय का सालाना बजट ही 1100 करोड़ रुपये है। हम इस मामले की सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच की मांग करते हैं। जांच से ही पता चलेगा कि कौनसी पार्टी, अधिकारी व नेता रिश्वत रिश्वत लेते हैं।

उन्होंने यह भी पूछा कि क्या अमेजन ने केंद्र सरकार की एफडीआई नीति में बदलाव के लिए रिश्वत का भुगतान किया, जिससे भारत के छोटे और मध्यम खुदरा विक्रेताओं की कीमत पर ई-कॉमर्स दिग्गजों को सीधे फायदा हुआ। सिंह ने कहा कि इस मामले को संघ के मुख पत्र पांचजन्य में भी हाल ही में प्रकाशित किया गया।


मप्र के पूर्व सीएम ने कहा कि मोदी सरकार ने रिटेल क्षेत्र में 100 फीसदी एफडीआई की मंजूरी दी, इसका सीधा असर आसपास के छोटे दुकानदारों पर पड़ा। तब से लेकर आज तक छोटे व मध्यम दुकानदार इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed